Move to Jagran APP

Farm Bill: बरिंदर सिंह ढिल्लो सहित यूथ कांग्रेस के चार पदाधिकारी गिरफ्तार

Farm Bill protest दिल्ली जिला पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लो सहित यूथ कांग्रेस के चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने यूथ कांग्रेस के छह पदाधिकारियों और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 11:04 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 07:25 AM (IST)
Farm Bill: बरिंदर सिंह ढिल्लो सहित यूथ कांग्रेस के चार पदाधिकारी गिरफ्तार
ट्रैक्टर जलाने के मामले में अब तक कुल 10 लोग किया जा चुके हैं गिरफ्तार। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, संतोष शर्मा। Farm Bill protest: नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सोमवार की सुबह इंडिया गेट के समीप ट्रैक्टर जलाने के मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लो सहित यूथ कांग्रेस के चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की पहचान ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश पंवार व अब्रराहम रॉय मणि और अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव और पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज बंटी शेल्के के रूप में हुई है।

loksabha election banner

सोमवार को पुलिस ने यूथ कांग्रेस के छह पदाधिकारियों और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ तिलक मार्ग थाने में महामारी एक्ट, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

नई दिल्ली के डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल अन्य की पहचान की जा रही है। आगामी दिनों में उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से आए यूथ कांग्रेस के लोगों ने सोमवार की सुबह इंडिया गेट के समीप एक ट्रैक्टर को जला दिया था। वे ट्रैक्टर टाटा-407 में लादकर लाए थे। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। वहीं, वे राजपथ पर बिजली के खंभे पर फांसी के फंदे पर लटके किसान का पुतला भी टांग अधिनियम वापस लेने की मांग कर रहे थे। इस घटना के बाद पुलिस ने सोमवार को रमन दीप सिंह, राहुल, साहिब, सुमित और मनजोत सिंह सहित छह प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था।

सभी यूथ कांग्रेस से जुड़े हैं। वहीं, पुलिस ने जिस टाटा-407 पर ट्रैक्टर को लाया गया था उसे और प्रदर्शनकारियों की एक इनोवा कार भी जब्त कर ली थी। पुलिस पूछताछ में पता चला था कि पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में कारों में सवार होकर प्रदर्शनकारी राजपथ पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने बरिंदर सिंह ढिल्लो व अन्य प्रर्दशनकारियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस के अन्य चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इंडिया गेट पर जलाए गए ट्रैक्टर को ही प्रदर्शनकारियों ने गत 20 सितंबर को अंबाला में भी आग लगाई थी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.