Delhi: प्रीत विहार में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Delhi Gym Owner Murder प्रीत विहार इलाके शुक्रवार शाम एनर्जी जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनके ऑफिस में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान महेंद्र अग्रवाल(40) के रूप में हुई है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। प्रीत विहार इलाके शुक्रवार शाम एनर्जी जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनके ऑफिस में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान महेंद्र अग्रवाल(40) के रूप में हुई है। जांच में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस पहचान में जुटी है।
महेंद्र अग्रवाल के परिवार के साथ पटपड़गंज इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। महेंद्र का जिम के सामान का कारोबार है और वह प्रीत विहार में एनर्जी नाम से जिम चला रहे थे। जिम के ऊपर की मंजिल पर ऑफिस है। स्वजनों ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे वह अपने आफिस में बैठे थे।
चार गोलियां मारी
इसी दौरान मोटरसाइकिल से तीन बदमाश वहां पहुंचे। तीनों का मुंह कपड़े से ढंका हुआ था। दो बदमाश ऊपरी मंजिल पर चले गए और तीसरा बदमाश नीचे खड़ा रहा। दोनों बदमाश लगभग 10 मिनट तक ऑफिस में महेंद्र से बातचीत करते रहे। चलते हुए उन्होंने नजदीक से महेंद्र के सिर और पेट पर चार गोलियां मार दी।
आवाज सुनकर पहुंचे लोग
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर जिम में मौजूद लोग ऊपर पहुंचे। यहां महेंद्र खून से लथपथ पड़े थे। लोगों ने तुरंत उनके परिवार वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- Delhi Cold Wave: दिल्ली में शीतलहर छह दिन ढाएगी सितम, 3 से 4 डिग्री रहेगा तापमान; छाएगा घना कोहरा
हालांकि गोली लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई थी, लेकिन उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परिवार ने किसी पर शंका जाहिर नहीं की है। लेकिन मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है।
ये भी पढ़ें- दरिंदे बने बेटे: दिल्ली में दो बेटों ने मां को बेरहमी से पीटकर घुटना तोड़ा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती