विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Excise Policy Case: ईडी ने सीएम केजरीवाल को भेजा 7वां समन, अब 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

Published: Thu, 22 Feb 2024 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2024 11:14 AM (IST)

दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति में कथित घोटाले का मामला थमता नहीं दिख रहा है। प्रवर्तन ...और पढ़ें

ED ने सीएम केजरीवाल को भेजा सातवां समन, अब 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
ED ने सीएम केजरीवाल को भेजा सातवां समन, अब 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति में कथित घोटाले का मामला थमता नहीं दिख रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बृहस्पतिवार को सातवां समन जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, ईडी की ओर से इस बार सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए सोमवार यानी 26 फरवरी को बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि ईडी के छठे समन पर सोमवार को एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।

Also Read- 

ईडी का समन "अवैध"- AAP

आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को "अवैध" बताते हुए कहा था कि मामला अब अदालत के समक्ष है। आप ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि दिल्ली में उनकी सरकार को गिराने के लिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। इससे पहले केजरीवाल 2 फरवरी, 31 जनवरी, 19 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर के ईडी के समन पर पूछताछ को नहीं पहुंचे थे।

ईडी के छह समन नजरअंदाज कर चुके हैं दिल्ली सीएम

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इससे पहले ईडी के छह समन को नजरअंदाज कर चुके हैं। वह समन पर ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।

आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित बताया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि ईडी को बार-बार समन भेजने की बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।