विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: मनीष सिसोदिया से आज फिर पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल पहुंची ED, शराब घोटाले को लेकर होंगे सवाल-जवाब

By AgencyEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Thu, 09 Mar 2023 11:40 AM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2023 11:51 AM (IST)

Manish Sisodia News प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज मनीष सिसोदिया से दूसरे दौर की पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित ...और पढ़ें

Delhi: सिसोदिया से आज फिर पूछताछ के लिए तिहाड़ पहुंची ED
Delhi: सिसोदिया से आज फिर पूछताछ के लिए तिहाड़ पहुंची ED

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले (Delhi Excise Policy Scam) को लेकर तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप)वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से आज गुरुवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम दूसरे दौर की पूछताछ करने पहुंची है।

गौरतलब है कि ईडी ने इससे पहले पहली बार 7 मार्च को 51 वर्षीय पूर्व डिप्टी सीएम से लगभग 5 घंटे तक सवाल-जवाब किया था। बता दें कि 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा दिल्ली की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के बाद सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

ईडी को जेल के सेल नंबर-1 में सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए स्थानीय अदालत ने अनुमति दी है। उम्मीद की जा रही है कि एजेंसी उनके पास मौजूद सेलफोन को कथित रूप से बदलने और दिल्ली के आबकारी मंत्री के रूप में उनके द्वारा अपनाए गए नीतिगत फैसलों और समय-सीमा के बारे में पूछताछ करेगी। ये आरोप एजेंसी द्वारा अदालत के समक्ष दायर चार्जशीट में लगाए गए थे। ईडी ने इस मामले में मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है।

Also Read-

Delhi: क्या जेल में सिसोदिया के पास फोन है? पूर्व डिप्टी सीएम के Twitter अकाउंट से किया गया पोस्ट

सिसोदिया के निजी सचिव से CBI की पूछताछ पर भड़की AAP

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) लगातार केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोल रही है। इससे पहले सिसोदिया के निजी सचिव से सीबीआई की पूछताछ को लेकर आप ने कहा था कि जांच एजेंसी को सिसोदिया के पास कुछ नहीं मिला है तो उनके निजी सचिव देवेंद्र शर्मा (रिंकू) से पूछताछ की जा रही है।

इस मुद्दे पर मंगलवार को आप विधायक आतिशी ने कहा था कि भाजपा और प्रधानमंत्री के दबाव में सीबीआइ मनीष सिसोदिया के निजी सचिव से पूछताछ कर रही है। इन जांच एजेंसियों को पता है कि कोई घोटाला नहीं हुआ है, लेकिन उन पर आप नेताओं व मंत्रियों को फंसाने का भाजपा की केंद्र सरकार का दबाव है। उन्होंने कहा था कि कई बार रेड मारने के बाद भी सीबीआई को सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी सुबूत नहीं मिला है। अगर 10 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है तो रेड में कुछ तो मिलना चाहिए था, लेकिन नहीं मिला।

उन्होंने आरोप लगाया था कि सीबीआई ने बिना किसी आधार के मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है, क्योंकि उन पर प्रधानमंत्री का दबाव है। आतिशी ने कहा था कि भाजपा की केंद्र सरकार के पास सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और दिल्ली पुलिस समेत सभी जांच एजेंसियां हैं। केंद्र सरकार ने अपनी सभी एजेंसियों को आम आदमी पार्टी के नेताओं के पीछे लगा दिया है।

वर्तमान में आम आदमी पार्टी और आप की सरकार के दो वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में हैं। इसके अलावा पार्टी के मीडिया इंचार्ज जेल में हैं। इन सभी लोगों के यहां सीबीआई की रेड हो चुकी है। मगर सीबीआई को एक रुपये के भ्रष्टाचार का भी सुबूत नहीं मिल पाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।