Late Trains: कई घंटों की देरी से चल रही राजधानी और शताब्दी सहित दर्जनों ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कोहरा और संरक्षा कार्य के कारण सोमवार को राजधानी शताब्दी व हमसफर सहित कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। कालका शताब्दी नई दिल्ली से सुबह 7.40 बजे की जगह 2.50 घंटे की देरी से पूर्वाह्न 10.30 बजे रवाना होगी। वहीं पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष पांच घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कोहरा और संरक्षा कार्य के कारण सोमवार को राजधानी, शताब्दी व हमसफर सहित कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं।
कालका शताब्दी नई दिल्ली से सुबह 7.40 बजे की जगह 2.50 घंटे की देरी से पूर्वाह्न 10.30 बजे रवाना होगी। वहीं, पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष पांच घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।
इस कारण इसके प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। यह पौने छह घंटे की देरी से दोपहर पौने दो बजे पटना के लिए रवाना होगी।
Also Read-
देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन विलंब
- मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सवा सात घंटे
- बरौनी-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस सात घंटे
- डिब्रुगढ़-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस छह घंटे
- चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस पांच घंटे
- विशाखापट्टन-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस पौने पांच घंटे
- बेंगलुरु सिटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी साढ़े चार घंटे
- पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे
- बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे
- हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस चार घंटे
- छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे
- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे
- चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी सवा तीन घंटे
- सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस सवा तीन घंटे
- रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस सवा तीन घंटे
- भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस सवा तीन घंटे
- राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी तीन घंटे
- बेंगलुरु सिटी-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस चार घंटे
- यशवंतपुर-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा तीन घंटे
- राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तीन घंटे
- नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस तीन घंटे
- योगनगरी ऋषिकेश-पुरीन कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ढाई घंटे
- बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस ढाई घंटे
- गया-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस सवा दो घंटे
- तिरुवन्नतपुरम-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस ढाई घंटे
- भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी ढाई घंटे
- मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी दो घंटे
- सियालदह-नई दिल्ली राजधानी डेढ़ घंटे
- प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस दो घंटे
- नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे
- होशियारपुर-आगरा छावनी एक्सप्रेस दो घंटे
- गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल दो घंटे
देरी से चलने वाली लोकल ट्रेनें
ट्रेन विलंब
मथुरा-नई दिल्ली मेमू एक घंटा
सहारनपुर-पुरानी दिल्ली इंटरसिटी विशेष एक घंटा
मथुरा-गाजियाबाद मेमू एक घंटा