विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DU में पढ़ने वाली चीन की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, माली गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Mar 2017 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 04 Mar 2017 06:46 PM (IST)

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस स्कैच बनाया और इलाके में लगभग 250 लोगों से पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

DU में पढ़ने वाली चीन की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, माली गिरफ्तार
DU में पढ़ने वाली चीन की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, माली गिरफ्तार

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ने वाली चीन की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अवनीश उर्फ महावीर के रूप में हुई है। आरोपी परिवार के साथ बदरपुर इलाके में रहता है और माली का काम करता है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार छात्रा कैलाश कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है। वह डीयू के एक नामी कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। एक दिन आरोपी उसके इलाके में आया था। उसने दो फलॉवर पॉट खरीदे थे, जिसके बाद वह इलाके में अक्सर आता रहता था।

बीती 27 फरवरी को उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की, जिसकी शिकायत छात्रा ने पुलिस से की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस स्कैच बनाया और इलाके में लगभग 250 लोगों से पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें: पत्नी से जबरन देह व्यापार करवाता था पति, सगे मामा और भांजे से भी की डील

यह भी पढ़ें: स्कूल जाते वक्त छात्रा को किया अगवा, गुरूग्राम ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म