Move to Jagran APP

Dhanteras 2022: दिल्ली के किन बाजारों में करें धनतेरस पर सस्ते सोने-चांदी की खरीद, जानें खरीद का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2022 धनतेरस पर आमतौर पर लोग खरीदारी करते हैं और यह माना जाता है कि इस दिन खरीदा हुआ सामान घर और जीवन में तरक्की लाता है। धनतेरस पर लोग खासकर सोने चांदी की खरीद करते हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 21 Oct 2022 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2022 08:27 PM (IST)
Dhanteras 2022: दिल्ली के किन बाजारों में करें धनतेरस पर सस्ते सोने-चांदी की खरीद, जानें खरीद का शुभ मुहूर्त
दिल्ली में किन किन जगहों पर आपको गोल्ड और चांदी की दुकानें मिलेंगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दीपावली (Diwali 2022) से पहले धनतेरस (Dhanteras 2022) मनाया जाता है। इसका हिंदू धर्म में खास महत्व है। धनतेरस पर आमतौर पर लोग खरीदारी करते हैं और यह माना जाता है कि इस दिन खरीदा हुआ सामान घर और जीवन में तरक्की लाता है। धनतेरस पर लोग खासकर सोने चांदी की खरीद करते हैं। दीपावली के आने से पहले ही लोग घरों की साफ-सफाई में जुट जाते हैं। वहीं, काफी लोग दीपावली पर शॉपिंग के लिए पहले से तैयारी करते हैं। लोगों के मूड को देखते हुए कंपनियां भी पहले से इसको लेकर तैयारियां करती हैं और एक से बढ़ कर एक ऑफर लाती हैं। आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली में किन किन जगहों पर आपको गोल्ड और चांदी की दुकानें मिलेंगी जहां पर आप धनतेरस को जाकर खरीद सकते हैं।

loksabha election banner

ये हैं दिल्ली के सोने- चांदी के मार्केट

दिल्ली में वैसे तो सोने चांदी की खरीद के लिए कई मार्केट हैं, लेकिन लोग असली नकली के डर के कारण आजकल ब्रांडेड शोरुम से ही खरीद की ओर रुख करते हैं। हालांकि दिल्ली के कई सोने चांदी के ऐसे मार्केट हैं जहां पर आप आसानी से शोरूम सहित अन्य छोटे बाजार में जाकर गोल्ड खरीद करते सकते हैं। पूर्वी दिल्ली का लक्ष्मी नगर और चांदनी बाजार ऐसे राजधानी के प्रमुख बाजार में शामिल हैं। यहां पर लाखों लोग खरीदारी करने आते हैं।  

  • कूंचा महादिनी
  • करोगबाग
  • सरोजनी नगर
  • चांदनी बाजार
  • लक्ष्मी नगर

कब मनेगा धनतेरस, यहां जानें खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस शनिवार की शाम से शुरू हो जाएगा और रविवार को शाम तक रहेगा। इस दौरान खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त की बात करें तो राहुकाल के अतिरिक्त किसी भी समय में खरीदारी कर सकते हैं। धनतेरस 22 अक्टूबर को शाम 6.05 के बाद रविवार को शाम 6.05 तक मना सकते हैं।

खरीदारी करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान (Dhanteras Gold Buying Tips)

सोने-चांदी की खरीद करते समय अक्सर लोगों को कुछ बातों का खयाल जरूरी होता है। जैसे शुद्धता का खास ध्यान रखें। शुद्धता प्रमाण पत्र भी आप उससे ले सकते हैं। हॉलमार्क लगे ही आभूषण खरीदें ताकि कभी वक्त बे-वक्त अगर उसे वापस करना पड़े, तो उसका सही दाम वापस मिल सके। इसलिए सरकार ने हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है, ताकि चोरी रुक सके। इसके अलावा जिस पर सबसे ज्यादा पैसे की बचत की जा सकती है वह है मेकिंग चार्ज। इसको लेकर जरूर मोलभाव करें ताकि आपको कुछ डिस्काउंट मिल सके।

शॉपिंग साइट पर चल रहे आकर्षक ऑफर (Buy Online Gold)

दीपावली की फेस्टिव मूड को लेकर ई-कार्मस साइटों की बात करें तो यह देखने में आता है कि यहां पर एक से बढ़ कर एक ऑफर आते हैं। पेटीएम की बात करें तो यहां पर भी ऑफर मिल रहे हैं। यहां पर आपको गोल्ड खरीद के तीन फायदे बताएं जा रहे हैं। पहला नो मेकिंग चार्ज दूसरा नो थेफ्ट और तीसरा नो साटिज फीस। वहीं फिल्पकार्ट और अमेजन भी इस रेस में जमे हुए हैं। लोगों को यहां पर खरीद की सुविधा मिल रही है। इन साइटों पर गोल्ड बार के अलावा गोल्ड के आभूषण के एक से एक डिजाइन उपलब्ध हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार ऑडर कर सकते हैं।

DU से लॉ कर रही बिहार की छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान, घर फोन कर कहा था दीपावली पर आऊंगी

AIIMS में सांसदों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था पर बढ़ा विवाद, डॉक्टरों ने कहा- बढ़ेगी असमानता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.