विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के साथ होगा नए साल का आगाज

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 09:20 AM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2016 09:36 AM (IST)

मौसम विभाग का कहना है कि नए साल का आगाज कोहरा से ही होगा। पूर्वी हवा चलने के कारण राजधानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली जेएनएन । पिछले कुछ दिनों से कम कोहरे की मार झेल रही राजधानी समेत एनसीआर में लगातार दूसरे दिन कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि नए साल का आगाज कोहरा से ही होगा। पूर्वी हवा चलने के कारण राजधानी के तापमान में और कमी होने की आशंका है। यही नहीं शुक्रवार से ही कोहरा घना होना शुरू हो गया।

गुरुवार को भी दिन की शुरुआत सुबह हल्के कोहरे से हुई। हालांकि बाद में खिली धूप के साथ मौसम साफ हो गया। हवा में नमी के कारण राजधानी में आद्र्रता का स्तर अधिकतम 100 फीसद दर्ज किया गया वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए गए।

पूरे उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ने से परेशानी

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह भी सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राजधानी में लोधी रोड का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरा का प्रकोप कम होने के कारण सुबह साढे आठ बजे पालम में दृश्यता का स्तर 600 मीटर था जबकि सफदरजंग में दृश्यता का स्तर 500 मीटर दर्ज किया गया।

राजधानी में बृहस्पतिवार को आद्र्रता का अधिकतम स्तर 100 फीसद तथा न्यूनतम 73 फीसद दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के मौसम के बारे में सुबह घना कोहरा छाए रहने के साथ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में फिर लौटा घना कोहरा, रेल व हवाई यातायात प्रभावित