पूरे उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ने से परेशानी
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत घने कोहरे और ठंड की मार झेल रहा है। इसके चलते कई ट्रेन देरी से चल रही हैं। विमानों के उड़ान पर भी कोहरे का असर पड़ा है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति कायम है। रविवार को हिमाचल के कई इलाकों में हिमपात और मैदानों में बारिश ने उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऐसे में उत्तर भारत में ठंड बढ़ना तय है।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में कोहरे का असर रेल और हवाई सेवा पर भी पड़ा है।रविवार को कोहरे के कारण तकरीबन तीन दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। वहीं, 8 अंतरराष्ट्रीय और 7 घरेलू उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।
.jpg)
दिल्ली-एनसीआर में छाया कोहरा
राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में रविवार की सुबह घने कोहरे से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम ऐसा ही रहेगा।
.jpg)
जारी है कोहरे का कोहराम, थम गई 50 ट्रेनों की रफ्तार
एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात रेल यातायात पर पड़ा है।
.jpg)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।