Delhi: निगमबोध घाट पर 104 में से 52 लकड़ी की चिताएं कोविड के लिए आरक्षित
निगम ने नागरिकों से अंतिम संस्कार के लिए शव के साथ कम संख्या में आने की अपील की क्योंकि इससे सामाजिक दूरी बनाए रखने में मदद मिलेगी। अधिक भीड़ से वायरस फैल सकता है। निगम बोध घाट पर तीन नई सीएनजी भट्टियां सोमवार को शुरू होने की संभावना है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कोविड संक्रमितों शवों के लिए निगमबोध घाट पर दाह संस्कार की व्यवस्था की है। इसके लिए आधे से अधिक लकड़ी की चिताओं वाले घाट चिंहित किए गए हैं। निगम ने अंतिम संस्कार के लिए कुल 104 में से 52 लकड़ी की चिताओं को और 3 सीएनजी भट्टियों को चिन्हित किया हुआ है। पिछले 10 दिनों में एक दिन में कोविड रोगियों के शवों की कुल संख्या 22 के करीब है।
शनिवार शाम 5.30 बजे तक कोविड के 20 शव अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट आए। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने निगम के आदेशानुसार अन्य दोनों निगमों के समकक्षों को तथा कोविड का इलाज करने वाले अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को भी अंतराल पर शव जारी करने के लिए कहा गया ताकि किसी एक समय में श्मशान घाट पर भीड़ न हो। इसी तरह घाट कर्मियों की सुरक्षा के लिए नगर निगम ने शव को कंधा देने वाले 4 व्यक्तियों को पीपीई किट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
शवों के साथ कम लोगों के आने की अपील
निगम ने नागरिकों से अंतिम संस्कार के लिए शव के साथ कम संख्या में आने की अपील की क्योंकि इससे सामाजिक दूरी बनाए रखने में मदद मिलेगी। अधिक भीड़ से वायरस फैल सकता है। निगम बोध घाट पर तीन नई सीएनजी भट्टियां सोमवार को शुरू होने की संभावना है, इसलिए अंतिम संस्कार के लिए छह भट्टियां उपलब्ध होंगी। उपरोक्त के अलावा, यमुना नदी पर 13 चिता प्लेटफॉर्म हैं, जिनका उपयोग निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों की संख्या में वृद्धि के समय किया जा सकता है। अतः इस घाट पर 65 लकड़ी की चिताओं और 6 सीएनजी भट्टियों की सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो