विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Pollution: दिल्ली में कोहरे के बीच AQI आज फिर गंभीर श्रेणी में, कई उड़ानें रद, पढ़ें पूरे NCR का हाल

Published: Fri, 15 Nov 2024 07:23 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2024 07:37 AM (IST)

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी कोहरा छाया रहा और एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। श्रीनिवासपुरी में एक्यूआई 531 दर्ज ...और पढ़ें

दिल्ली में शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा। फाइल फोटो
दिल्ली में शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में आज सुबह फिर छाया घना कोहरा।
  2. AQI आज भी गंभीर श्रेणी में किया गया दर्ज।
  3. कोहरे के चलते ट्रेनों और फ्लाइटों पर पड़ा असर।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Pollution राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह के समय कोहरा छाया रहा। वहीं, एक्यआई आज यानी शुक्रवार को भी गंभीर श्रेणी में रहा। एक्यूआईसीएन के अनुसार, शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे सबसे ज्यादा श्रीनिवासपुरी दिल्ली में AQI 531 दर्ज किया गया।

वहीं, कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों को भी काफी परेशानी हो रही है। उधर, रेल और फ्लाइटों की उड़ान पर भी असर पड़ रहा है। कोहरे के चलते 300 से ज्यादा फ्लाइट में विलंब रहा, जबकि सात फ्लाइटों को रद्द किया गया।

बता दें कि राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में तीन दिन से लगातार एक्यूआई गंभीर श्रेणी में चल रहा है। आइए बताते हैं कि आज कहां पर कितना एक्यूआई रहा है।

आज कहां कितना रहा AQI

ओखला दिल्ली 578
श्रीनिवासपुरी दिल्ली 531
बहादुरगढ़ दिल्ली 363
आनंद विहार 322
नोएडा सेक्टर 62 380
नोएडा सेक्टर 125 215
वसुंधरा गाजियाबाद 349
लोनी गाजियाबाद 339
संजय नगर गाजियाबाद 214
नई दिल्ली 415
फरीदाबाद 170

बृहस्पतिवार को घने कोहरे से मिली थी थोड़ी राहत

तेज हवाओं के चलते बृहस्पतिवार को घने कोहरे से राहत रही। आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 7 बजे दृश्यता का न्यूनतम स्तर भी 300 मीटर तक दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह शून्य तक चला गया था।

तेज हवाओं के कारण मौसम में ठंडक भी बनी हुई है। आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जबकि अधिकतम 28 से 29 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग का क्या कहना...

मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी आर के जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में कोहरे और तेज हवाओं के कारण मौसम में भी काफी बदलाव आया है। दिन में भी स्मॉग छाए रहने और सूरज की रोशनी कम होने से अधिकतम तापमान में कम ही रह सकता है।

दूसरी तरफ तेज हवाओं के बाद भी वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में ही बनी हुई है। आज सुबह आठ बजे दिल्ली का एक्यूआई 428 दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों की हवा भी गंभीर श्रेणी में ही बनी हुई है।

दिल्ली में हवा चलने के बावजूद राजधानी की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी ''गंभीर'' श्रेणी में बनी रही। सुधार के बजाए एक दिन पहले की तुलना में एक्यूआई और बढ़ गया। अभी अगले छह दिन तक इस स्थिति में बहुत बदलाव के आसार भी नहीं हैं। वायु ''गंभीर'' या ''बहुत खराब'' श्रेणी में ही बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: 15 जिलों में स्मॉग का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 100 मीटर भी दृश्यता नहीं; वाहन की रफ्तार पर लगी ब्रेक

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बृहस्पतिवार का दिल्ली का एक्यूआई 424 रहा। एक दिन पहले बुधवार को यह 418 था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें छह अंकों की वृद्धि और देखने को मिल गई। एनसीआर के शहरों में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही। इसके पीछे प्रतिकूल मौसम, वाहनों का उत्सर्जन और 30 प्रतिशत तक पराली का धुआं भी शामिल है।

ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू

इन्हीं हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीपीसीबी) की उप समिति ने एक समीक्षा बैठक कर सारी स्थिति पर विचार विमर्श किया। इस दाैरान सामने आया कि हवा चलने पर भी कोहरे और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण हाल फिलहाल प्रदूषण मं बहुत सुधार नहीं होगा। इसी के मद्देनजर ग्रेप-3 की पाबंदियां लगाने के निर्णय पर मुहर लग गई।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्लीवासी कर रहे गुलाबी ठंड का एहसास, दृश्यता में आई कमी; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम