Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather: दिल्लीवासी कर रहे गुलाबी ठंड का अहसास, दृश्यता में आई कमी; यूपी-बिहार में भी गिरेगा पारा

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 07:30 AM (IST)

    दिल्ली में ठंड ने लोगों को ठंडक का अहसास करा दिया है। बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के चलने पर कोहरा कुछ कम रहा लेकिन ठंडक का अहसास बढ़ गया। न्यूनतम तापमान ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्लीवासियों को ठंडक का एहसास होने लगा है।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने पर कोहरा कुछ कम रहा, लेकिन ठंडक का अहसास बढ़ गया। यही वजह रही कि न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया। दृश्यता भी प्रभावित रही। आने वाले दिनों में भी कमोबेश यही हालात बने रहने के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार की तरह ही बृहस्पतिवार सुबह भी दिल्ली में कोहरा छाया रहा, लेकिन अपेक्षाकृत थोड़ा कम। तेज हवाओं के चलते थोड़ी राहत थी। इस कोहरे के चलते एक दिन पूर्व जहां आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर शून्य चला गया था वहीं, बृहस्पतिवार सुबह सात बजे यह 300 मीटर तक रहा। सफदरजंग पर यह 400 मीटर दर्ज किया गया। अलबत्ता, दिन भर आकाश पर स्मॉग की परत भी छाई रही।

    UP Weather News: यूपी में कोहरा बढ़ाएगी पुरवा, पारा गिराएगी सर्द पछुआ; पढ़ि‍ए IMD की ताजा रिपोर्ट

    सीजन का दूसरा सबसे कम तापमान

    बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन का दूसरा सबसे कम है। इससे पहले बुधवार को यह 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 63 रहा।

    आठ किमी प्रति घंटे से हवाएं चलने की उम्मीद

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान काफी हद तक साफ रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही सुबह के समय मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम से आठ किमी प्रति घंटे से कम गति से सतही हवाएं चलने की उम्मीद है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर स्मॉग या मध्यम से घना कोहरा छाने का अनुमान है। इसके बाद हवा की गति बढ़ जाएगी, जो दोपहर में उत्तर-पश्चिम से 12 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

    अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तीन दिन के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 नवंबर तक अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।

    वायु प्रदूषण भी गंभीर श्रेणी में दर्ज

    हवा चलने के बावजूद राजधानी की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही। सुधार के बजाए एक दिन पहले की तुलना में एक्यूआई और बढ़ गया। अभी अगले छह दिन तक इस स्थिति में बहुत बदलाव के आसार भी नहीं हैं। वायु 'गंभीर' या 'बहुत खराब' श्रेणी में ही बनी रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बृहस्पतिवार का दिल्ली का एक्यूआई 424 रहा। 

    यह भी पढे़ं- Delhi Pollution: प्रदूषण के कारण अगले आदेश तक प्राइमरी स्कूल की कक्षाएं ऑनलाइन, दिल्ली मेट्रो ने भी किया अहम एलान