Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: 15 जिलों में स्मॉग का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 100 मीटर भी दृश्यता नहीं; वाहनों की गति पर लगा ब्रेक

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 07:36 AM (IST)

    हरियाणा के कई शहर स्मॉग की चादर में लिपटे हुए हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में 16 नवंबर तक घने स्मॉग का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली और चंडीगढ़ की हवा सबसे ज्यादा खराब है। स्मॉग के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और हादसे भी हो रहे हैं। फिलहाल अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

    Hero Image
    Haryana Weather: 15 जिलों में स्मॉग का ऑरेंज-येलो अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, हिसार। देश के शहर स्मॉग की चादर में लिपटे हैं। स्मॉग से आने वाले दिनों में अभी राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विज्ञान विभाग ने 16 नवंबर तक हरियाणा और पंजाब में घने स्मॉग का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। स्मॉग अधिक होने के कारण 100 मीटर भी दृश्यता सड़कों पर नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्माग के कारण दिल्ली और चंडीगढ़ की हवा देश में सबसे ज्यादा खराब रही। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 424 तो चंडीगढ़ का 412 तक पहुंच गया। देश में पिछले चार दिन से स्मॉग काफी अधिक है। इससे वाहन की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। साथ ही हादसे भी हो रहे हैं।

    स्मॉग के चलते प्रदेश के अधिकतर सभी शहरों का एक्यूआई भी खराब है। लोगों की इस स्मॉग से आंख जल रही है। वीरवार को भी देश के हरियाणा के गुरुग्राम पंचकूला सहित 11 शहरों का एक्यूआई ज्यादा खराब श्रेणी में पहुंच गया। इसमें दो शहरों का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया। प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार प्रशासन भी प्रयास कर रहा है।

    इन शहरों में स्माग का ऑरेंज व येलो अलर्ट

    ओरेंज अलर्ट : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार

    यलो अलर्ट : कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, चरखी दादरी

    अभी दो दिन घने स्माग के आसार

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों ने अनुसार आने वाले दो दिन तक घना स्माग प्रदेश के जिलों में छा सकता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होगी। विज्ञानियों ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में यह स्माग है और खेत व खुली जगह पर कोहरा छाया हुआ है।

    देश के प्रदूषित शहर

    शहर : एक्यूआइ

    दिल्ली : 424

    चंडीगढ़ : 412

    पश्चिम बंगाल का दुर्गापुर : 318

    पंजाब का अमृतसर : 321

    पश्चिम बंगाल का बराकपुर : 310

    राजस्थान के भिवाड़ी : 326

    पंजाब का रूपनगर : 304

    हरियाणा का गुरुग्राम : 318

    हरियाणा का पंचकूला : 306

    उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद : 356

    उत्तर प्रदेश का हापुड़ : 348

    उत्तर प्रदेश का नोयडा : 347

    बिहार का सहरसा : 377

    हरियाणा के शहरों की स्थिति

    शहर : एक्यूआइ

    अंबाला : 159

    बहादुरगढ़ : 284

    बल्लभगढ़ : 296

    भिवानी : 228

    चरखी दादरी : 170

    धारूहेड़ा : 292

    फरीदाबाद : 270

    हिसार : 257

    जींद : 226

    कैथल : 260

    करनाल : 197

    कुरुक्षेत्र : 244

    मानेसर : 215

    नारनौल : 259

    पलवल : 163

    पानीपत : 200

    रोहतक : 192

    यमुनानगर : 245

    यह भी पढ़ें- 'हरियाणा में अब सिर्फ 4 फीसदी बेरोजगारी', CM नायब सैनी ने पूछा- कांग्रेस ने क्यों नहीं भरे थे खाली पद?