Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होली से पहले दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, भावी CM रेखा गुप्ता ने किया एलान; तारीख भी आई सामने

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 01:26 PM (IST)

    हर महीने 2500 रुपये की सहायता को लेकर दिल्ली की महिलाओं का इंतजार खत्म होने को है। महिलाओं के बैंक खातों में होली के त्योहार से पहले सहायता राशि पहुंचेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Delhi New CM) ने दिल्ली की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता देने को लेकर तारीख का एलान किया है।

    Hero Image
    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। (फोटो- सोशल मीडिया)

    पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये के लिए अब ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने महिलाओं को 2500 रुपये देने को लेकर होली से पहले की तारीख का एलान कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता देने के अपने वादे को पूरा करेगी। उन्होंने यह एलान शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान को निकलने से पहले अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान किया है।

    सीएम चुने जाने पर विक्ट्री का साइन दिखातीं रेखा गुप्ता। फोटो- जागरण

    महिलाओं के खातों में कब आएंगे रुपये?

    भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डाल दी जाएगी।" बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सत्ता में वापसी पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का एलान किया था।

    वहीं, भाजपा ने आम आदमी पार्टी से आगे निकलते हुए अपने घोषणापत्र में महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी। बता दें कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    AAP पर हमला भी बोला

    इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी हमला बोला है। गुप्ता ने कहा,"उन्हें (आम आदमी पार्टी को)  लोगों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली के सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे।"

    रेखा गुप्ता के साथ छह नेता लेंगे शपथ

    ताजा जानकारी के अनुसार, रेखा गुप्ता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे।

    ये भी पढ़ें-

    मंत्रिमंडल में शामिल होने पर करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, "भाजपा सरकार दिल्ली के विकास के लिए पीएम मोदी के विजन को लागू करेगी।"

    भाजपा नेता कपिल मिश्रा। फोटो- पीटीआई

    इसी क्रम में भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहा, "पार्टी ने मुझे मंत्री बनाने का फैसला किया है और इसके साथ जो जिम्मेदारियां आएंगी, मैं उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं यहां लोगों की सेवा करने आया हूं।"

    comedy show banner
    comedy show banner