विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi CM Rekha Gupta: हरियाणा के जींद की बेटी, तो चरखीदादरी की बहू हैं सीएम रेखा गुप्ता; देखें यादगार तस्वीरें

Published: Thu, 20 Feb 2025 10:07 AM (IST)

Delhi CM Rekha Gupta दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं भाजपा ...और पढ़ें

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर खुशी का इजहार करतीं रेखा गुप्ता। फोटो- जागरण
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर खुशी का इजहार करतीं रेखा गुप्ता। फोटो- जागरण

HighLights

  1. सुषमा और केजरीवाल के बाद रेखा गुप्ता हरियाणा मूल की तीसरी मुख्यमंत्री
  2. हार से कभी हताश नहीं हुईं और विजेता बनकर उभरीं रेखा गुप्ता
  3. एक बार महापौर का चुनाव हारीं तो दूसरी बार भाजपा ने नहीं बनाया प्रत्याशी

धर्मेंद्र यादव, बाहरी दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने वाली रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे की बेटी हैं और भिवानी जिले के बौंद कस्बे की बहू हैं। रेखा गुप्ता के पति मनीष का परिवार बौंद का रहने वाला है।

बौंद कस्बा नए बने जिले चरखी दादरी का हिस्सा है, पहले भिवानी जिले के अंतर्गत आता था। रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता व्यवसायी हैं, उनका परिवार लगभग 50 वर्ष से दिल्ली में रह रहा है। पहले दिल्ली के खारी बावली क्षेत्र में रहते थे, अब करीब 30 वर्ष से शालीमार बाग के एपी ब्लॉक में रहते हैं।

विवाह के वक्त रेखा गुप्ता और उनके पति मनीष गुप्ता। फोटो- स्वजन

क्या करते हैं रेखा गुप्ता के पति?

रेखा और मनीष की शादी 1998 में हुई थीं। दोनों की शादी दिल्ली में ही हुई थी, बौंद कस्बे में उनका आना-जाना बहुत कम है। रेखा के पति मनीष गुप्ता के करीबी मनीष गोयल ने बताया कि उनके दादा साधुराम बौंद से व्यवसाय के लिए लगभग 50 वर्ष पहले दिल्ली आए थे। तभी से ही पूरा परिवार दिल्ली में रह रहा है।

रेखा गुप्ता और मनीष गुप्ता बच्चों के साथ।

कहां करता है रेखा गुप्ता का परिवार?

बौंद में उनके परिवार के लोग हैं, पारिवारिक कार्यक्रमों में गांव में उनका आना-जाना है। देवसरधाम (भिवानी) पर पूजा-अर्चना के लिए सपरिवार जाते हैं। रेखा गुप्ता की बेटी हर्षिता और बेटे निकुंज है। हर्षिता ऑस्ट्रेलिया में हैं।

2 अक्टूबर 2020 में रेखा गुप्ता अपनी बहन-भाई, बच्चों और अपने माता-पिता के साथ। सौजन्य : स्वजन

रेखा गुप्ता ने कहां से की पढ़ाई?

रेखा गुप्ता के पिता जयभगवान जींद के जुलाना के रहने वाले थे। बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे, 1972-73 में दिल्ली ड्यूटी मिली तो परिवार समेत यहां शिफ्ट हो गए।

1995 में अलका लांबा और रेखा गुप्ता (लाल कुर्ते में) ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी। सौ.: स्वजन

रेखा गुप्ता की स्कूली पढ़ाई त्रिनगर (दिल्ली) में हुई, इसके बाद दौलतराम कॉलेज से बीकाम की। बाद में एलएलबी की। उनके पिता पीतमपुरा में ही रहते थे। फिलहाल रेखा की मां और भाई-भाभी अब भी पीतमपुरा के केपी-ब्लॉक में रहते हैं।

सुषमा और केजरीवाल के बाद रेखा हरियाणा मूल की तीसरी सीएम

रेखा गुप्ता दिल्ली की ऐसी तीसरी मुख्यमंत्री हैं, जिनका हरियाणा से संबंध है। इससे पहले हरियाणा के अंबाला जिले में जन्मी सुषमा स्वराज अक्टूबर 1998 दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं।

सुषमा स्वराज के बाद 2013 में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। अरविंद केजरीवाल भी मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानीमंडी कस्बे के रहने वाले हैं।रेखा गुप्ता जींद जिले की बेटी और भिवानी (अब चरखी दादरी) जिले की बहू हैं।