विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट जारी; IMD का बड़ा अपडेट

By sanjeev Gupta Edited By: Rajesh Kumar
Published: Wed, 30 Apr 2025 09:31 PM (IST)

दिल्ली में अप्रैल की भीषण गर्मी के बाद मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार तक धूल भरी आंधी और बारिश ...और पढ़ें

बदलेगा मौसम, आज से तीन दिन के लिए आंधी- वर्षा का यलो अलर्ट
बदलेगा मौसम, आज से तीन दिन के लिए आंधी- वर्षा का यलो अलर्ट

HighLights

  1. धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट
  2. तापमान में गिरावट की संभावना
  3. दिल्ली का AQI मध्यम श्रेणी में

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अप्रैल की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद मई की शुरुआत दिल्ली में राहत लेकर आ सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार तक तीन दिन तेज धूल भरी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन तक भारी बारिश की संभावना

इसके बाद अगले तीन दिन भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना रहेगी। इस दौरान तापमान में कई डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे एक सप्ताह तक तापमान 37 या 38 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।

इस बीच बुधवार को दिनभर आसमान लगभग साफ रहा और तेज धूप खिली रही। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 61 से 36 फीसदी रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को मौसम आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बादल बनने, बिजली चमकने और हल्की बारिश की भी संभावना है। दोपहर या शाम को 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 26 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार और शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: जल संसाधनों के प्रबंधन के लिए IIT दिल्ली और केंद्रीय जल आयोग के बीच करार

दिल्ली का एक्यूआइ रहा मध्यम श्रेणी में

बुधवार को दिल्ली का AQI 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का AQI 198 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों का AQI भी इसी श्रेणी में बना हुआ है। निकट भविष्य में इसमें ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 1 मई से लागू होगा नया रेट