Delhi Weather: सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, दिल्ली-NCR में जल्द बदलेगा मौसम; इसी महीने पड़ेगी गर्मी
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ मौसम (Delhi Weather) में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले पांच-छह दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार सुबह तेज हवाएं चलने से थोड़ा ठंड का अहसास हुआ। हालांकि, पिछले कई दिनों से दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का भी अहसास हो रहा है। आज सुबह भी मौसम साफ रहा और जल्द ही सूरज निकल आया।
हवा में नमी का स्तर 75 से 33 प्रतिशत रहा
मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच-छह दिन में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। बृहस्पतिवार को भी तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 75 से 33 प्रतिशत रहा।
35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह स्मॉग और धुंध रहने की संभावना है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बृहस्पतिवार को मिली इस साल की सबसे साफ हवा
तेज हवाओं के असर से दिल्ली का प्रदूषण भी फिलहाल साफ हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। इस साल यानी 2025 में इतना कम एक्यूआइ पहली बार गया है। एक दिन पहले बुधवार को यह 212 रहा था। तेज हवाओं के चलते 24 घंटे के दौरान इसमें 78 अंकों की कमी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, जल्द 30 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानें आनेवाले दिनों का हाल
एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें अधिक वृद्धि होने की संभावना नहीं है। तेज हवाओं के असर के कारण अभी प्रदूषण कम ही रहेगा।
यह भी पढे़ं- UP Weather: वेलेंटाइन डे पर बेईमान रहेगा मौसम, यूपी में जल्द शुरू होगा बारिश का सिलसिला, यहां जानें वेदर अपडेट्स
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।