विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज; कोहरे से विजिबिलिटी हुई कम

By sanjeev GuptaEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 17 Dec 2023 09:42 AM (IST)

आज रविवार को दिल्ली में सुबह की ठंड में तो और इजाफा नहीं हुआ लेकिन कोहरे के चलते दृश्यता का ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू
Delhi Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू

HighLights

  1. दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा
  2. दृश्यता का स्तर 700 से 800 मीटर तक रहा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Weather Update : आज रविवार को दिल्ली में सुबह की ठंड में तो और इजाफा नहीं हुआ, लेकिन कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर काफी नीचे दर्ज किया गया।

ऐसे में सड़क, रेल व हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ, साथ ही दिल्ली एनसीआर के निवासियों को खासी परेशानी भी झेलनी पड़ी।

न्यूनतम तापमान बढ़ा

रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एक दिन पहले शनिवार को यह सामान्य से तीन डिग्री कम 5.5 डिगी सेल्सियस था।

Also Read-

कोहरे के कारण रविवार को इसमें एक डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। दूसरी तरफ सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग में दृश्यता का स्तर सिर्फ 700 एवं पालम में 800 मीटर तक रह गया।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा, धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम 24 से 25 डिग्री रह सकता है। कमोबेश ऐसा ही मौसम सप्ताह भर बना रहेगा। सुबह के बाद धीरे धीरे दिन की ठंडक में भी इजाफा होगा। स्काईमेट वेदर के अनुसार इस सप्ताह में दिल्ली में बारिश भी हो सकती है।