विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: तेज धूप से चढ़ा पारा, सामान्य से 3 डिग्री अधिक तापमान दर्ज; कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

By sanjeev GuptaEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 04 Feb 2023 12:03 AM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2023 05:37 AM (IST)

Delhi Weather News शुक्रवार को भी दिल्ली का मौसम खुशगवार ही रहा। दिन भर खिली रही तेज धूप के चलते ...और पढ़ें

तेज धूप से चढ़ा पारा, दर्ज हुआ सामान्य से 3 डिग्री अधिक तापमान; कुछ दिन ऐसा ही रहे मौसम
तेज धूप से चढ़ा पारा, दर्ज हुआ सामान्य से 3 डिग्री अधिक तापमान; कुछ दिन ऐसा ही रहे मौसम

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। शुक्रवार को भी दिल्ली का मौसम खुशगवार ही रहा। दिन भर खिली रही तेज धूप के चलते राजधानी का अधिकतम तापमान भी शुक्रवार को सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज हवाओं के चलते हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। अलबत्ता, अभी अगले कई दिन तक ऐसा ही खुशनुमा मौसम बना रहेगा।

कितना रहा तापमान

शुक्रवार को भी आसमान सुबह से ही साफ था। सूरज सुबह ही निकल गया था, दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती गई। इसीलिए दिन के तापमान में भी इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

हवा में नमी का स्तर 88 से 37 प्रतिशत तक रहा। पीतमपुरा, लोधी रोड, रिज और नजफगढ़ जैसे हिस्सों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकार्ड किया गया।

अगले तीन चार दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान मौसम का यही रुख बना रहेगा। दिन के समय तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की भी संभावना है।

लगातार चौथे दिन साफ रही दिल्ली एनसीआर की हवा

ठंड और कोहरे का मौसम समाप्त होने के साथ ही अब प्रदूषक कणों का बिखराव भी तेज हुआ है। इसके चलते लोगों को अपेक्षाकृत साफ हवा मिल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआइ 199 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। यह लगातार चौथा दिन है जब एक्यूआइ 200 से नीचे दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- Delhi: पिता को बच्ची की कस्टडी से इनकार, हाई कोर्ट ने दी वीडियो काल पर बात करने की सलाह

वहीं एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 192, गाजियाबाद का 158, ग्रेटर नोएडा का 166, गुरुग्राम का 182 और नोएडा का 123 रिकार्ड किया गया। सफर इंडिया का कहना है कि अभी यह राहत ऐसे ही बरकरार रहेगी।