विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में ठिठुरन से मिली थोड़ी राहत, घना कोहरा रहने के आसार; अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट

Published: Sat, 21 Dec 2024 06:00 AM (IST)

दिल्ली में ठंड से थोड़ी राहत मिली है लेकिन घने कोहरे के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह के समय स्मॉग के साथ-साथ मध्यम स्तर का या घना कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में ठिठुरन से मिली थोड़ी राहत, लेकिन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी।
दिल्ली में ठिठुरन से मिली थोड़ी राहत, लेकिन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी।

HighLights

  1. पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा
  2. अगले सप्ताह बृहस्पतिवार को हो सकती है हल्की वर्षा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार सुबह स्मॉग के साथ-साथ हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहा। वहीं पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे ठिठुरन से थोड़ी राहत रही। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए दो दिन यलो अलर्ट जारी किया।

इस वजह से दोनों दिन सुबह में स्मॉग के साथ-साथ मध्यम स्तर का या घना कोहरा हो सकता है। शनिवार को दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम को स्मॉग के साथ-साथ हल्का कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर पश्चिमी भारत में रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार मध्यम स्तर का कोहरा होने पर न्यूनतम स्तर 200 से 500 मीटर के बीच होती है। वहीं घना कोहरा होने पर न्यूनतम दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच होती है। इसलिए मौसम विभाग ने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहने और फॉग लाइन का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी

इस वजह से रविवार के बाद न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है और बृहस्पतिवार को हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद 27 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

पिछले दिन के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक

न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है और पिछले दिन के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मध्यम स्तर के कोहरे के कारण सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच सफदरजंग के पास न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर रही। वहीं आइजीआई एयरपोर्ट के पास हल्का कोहरा होने से न्यूनतम दृश्यता 700 मीटर रही।

दिल्ली में इस माह के पहले पखवाड़े में प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद प्रदूषण लगातार ज्यादा बना हुआ है। शुक्रवार को एयर इंडेक्स में आंशिक कमी आई। फिर भी लगातार चौथे दिन एयर इंडेक्स 400 के पार रहा। इस वजह से हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में लगातार चौथे दिन AQI 400 के पार, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत; जानें आनेवाले दिनों का हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।