विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: गणतंत्र दिवस पर अधिकतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड; आज कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Published: Sun, 26 Jan 2025 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2025 07:17 AM (IST)

Delhi Weather गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ठंडी हवाओं के बीच तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड ...और पढ़ें

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहा। जागरण फोटो
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहा। जागरण फोटो

HighLights

  1. राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहा।
  2. अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।
  3. न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री किया गया रिकॉर्ड।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाओं के बीच तेज धूप निकली। वहीं, तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 दर्ज किया गया। 

दिल्ली का प्रदूषण इस समय औंधे मुंह गिरा हुआ

बता दें कि हवाओं के असर से दिल्ली का प्रदूषण इस समय औंधे मुंह गिरा हुआ है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं के कारण कोहरे से भी राहत रही।

दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहा

दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहा है। आज आसमान साफ रहा और तेज धूप भी निकली रही। रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 197 रिकॉर्ड किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा साफ ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें अधिक वृद्धि नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर दिखी अखंड भारत की झलक, 10 हजार विशेष अतिथि बने साक्षी

वहीं, सोमवार सुबह ज्यादातर जगह धुंध रहने की संभावना है। दिन में हल्की हवाएं चलेंगी। दिन में आकाश साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2025: सैन्य पराक्रम का रोमांच और सांस्कृतिक धरोहरों के रंग से रंगा कर्तव्य पथ; मन मोह लेंगी ये तस्वीरें