Move to Jagran APP

Delhi University: डीयू में स्थाई प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में लाई जाए तेजी- DUPA

दिल्ली विश्वविद्यालय प्राचार्य संघ (DUPA) ने विश्वविद्यालय में शुरू की नई स्थाई प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया का स्वागत किया है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में और तेजी लाए जाने और इसे समय पर पूरा करना सुनिश्चित करने की अपील की है।

By Rahul ChauhanEdited By: GeetarjunPublished: Sun, 25 Sep 2022 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 10:15 PM (IST)
Delhi University: डीयू में स्थाई प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में लाई जाए तेजी- DUPA
डीयू में स्थाई प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में लाई जाए तेजी- DUPA

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय प्राचार्य संघ (DUPA) ने विश्वविद्यालय में शुरू की नई स्थाई प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया का स्वागत किया है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में और तेजी लाए जाने और इसे समय पर पूरा करना सुनिश्चित करने की अपील की है। जबकि भर्ती प्रक्रिया में कुछ शिक्षकों के समूह द्वारा भर्ती प्रक्रिया में व्यवधान डालने की खासतौर पर रामजस कालेज का जिक्र करते हुए निंदा की है।

loksabha election banner

डीयू में रविवार को आयोजित डूपा की बैठक में डूपा अध्यक्ष प्रो. मनोज सिन्हा ने कहा कि नियमित आधार पर शिक्षकों की भर्ती की रुकी हुई लंबी प्रक्रिया को फिर से शुरू करना छात्र हितों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देगा। डूपा ने भर्ती प्रक्रिया को बाधित करने के लिए कुछ व्यक्तियों और शिक्षक समूहों द्वारा कालेजों में हस्तक्षेप करने को असंवैधानिक बताया है।

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में दोस्तों ने कुकर्म के बाद गुप्तांग में डाला सरिया, 10 साल के लड़के के साथ हैवानियत; लहूलुहान छोड़कर भागे

रामजस कालेज को लेकर बोला डूपा

डूपा का कहना है कि चयन प्रक्रिया में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा रामजस कालेज में लगातार व्यवधान पूरी तरह से अनावश्यक और अतार्किक था। दिल्ली विश्वविद्यालय, कालेजों के शासी निकाय और प्राचार्यों ने शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। डूपा ने शिक्षक संगठन डूटा से शिक्षक कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया के दौरान धैर्य रखने की सलाह देने के लिए भी कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.