विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनावः जागो पार्टी ने घोषित किए सभी वार्ड अध्यक्षों के नाम

By Mangal YadavEdited By:
Published: Fri, 13 Nov 2020 09:12 PM (IST)

डीएसजीपीसी के लिहाज से दिल्ली को 46 वार्डों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक वार्ड से एक प्रतिनिधि चुना जाता ...और पढ़ें

जागो के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके की प्रेस कांफ्रेंस
जागो के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके की प्रेस कांफ्रेंस

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जग आसरा गुरु ओट (जागो) ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 46 वार्ड अध्यक्षों की घोषणा की गई। इन्हें सर्कल योद्धा का नाम दिया गया है। पार्टी का कहना है कि इससे जमीन पर संगठन को मजबूत करने में मदद मलेगी। कार्यकर्ता लोगों को संगठन की गतिविधियों के साथ जोड़ेंगे।

डीएसजीपीसी के लिहाज से दिल्ली को 46 वार्डों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक वार्ड से एक प्रतिनिधि चुना जाता है। जागो के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के जरिये इन सभी वार्ड अध्यक्षों के नाम घोषित किए। उन्होंने कहा कि वार्ड अध्यक्ष अपने क्षेत्र में लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे। इनका काम संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने वार्ड अध्यक्षों को संभावित उम्मीदवार मानने से इन्कार किया है। वार्ड अध्यक्षों की सूची में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जागो यूथ कौर ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर अवनीत कौर भाटिया को रमेश नगर वार्ड से तथा जागो छात्र इकाई की प्रधान महासचिव हरशीन कौर को शक्ति नगर वार्ड की जिम्मेदारी दी गई हैं।

कई युवाओं को भी वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। मालवीय नगर वार्ड से जागो युवा इकाई के अध्यक्ष डा. पुनप्रीत सिंह तथा शिव नगर वार्ड से जीके के सलाहकार भूपिंदर पाल सिंह शामिल है। इसके साथ कई सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में काम करने वालो को भी पार्टी ने वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी है। डीएसजीसीपी सदस्य हरजिंदर सिंह को ख्याला वार्ड का, पूर्व डीएसजीपीसी सदस्य सतपाल सिंह को त्रीनगर वार्ड का, जीत सिंह खोखर को रघुवीर नगर वार्ड का तथा मंगल सिंह को प्रीत विहार वार्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। जीके के भाई तजिंदर सिंह जीके ग्रेटर कैलाश वार्ड की और आरएस जुनेजा दिलशाद गार्डन वार्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस मौके पार्टी के प्रधान महासचिव परमिंदर पाल सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष चमन सिंह शाहपुरा भी मौजूद थे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो