Move to Jagran APP

Delhi Rain: वीकेंड पर मौसम देखकर बनाएं घूमने का प्लान, संडे Weather पर IMD ने चेताया; सबसे ठंडा रहा 8 अक्टूबर

Delhi Rain Alert दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। शुक्रवार और शनिवार को दिनभर बारिश के बाद मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जाहिर की है। IMD ने बताया कि शनिवार को पूरी दिल्ली में बारिश हुई है।

By AgencyEdited By: GeetarjunPublished: Sat, 08 Oct 2022 08:29 PM (IST)Updated: Sun, 09 Oct 2022 09:03 AM (IST)
दिल्ली में बारिश से दक्षिणी दिल्ली में हुआ जलभराव।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली एनसीआर में वीकेंड पर प्लान बनाने वाले लोगों को मौसम पर पहले ध्यान देने की जरूरत है। पिछले दो दिन से हो रही बारिश संडे यानी रविवार को भी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के हर इलाके में बारिश हुई है।

loksabha election banner

सामान्य से 10 डिग्री नीचे आ गया तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे से रात साढ़े आठ बजे तक 43.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। ऐसे में दो दिन की बारिश में ही अक्टूबर का कोटा पूरा हो गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी सामान्य से 10 डिग्री नीचे आ गया, जिससे 11 वर्ष में आठ अक्टूबर का दिन सबसे ठंडा साबित हुआ।

सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार

शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 वर्ष में अक्टूबर में अधिकतम तापमान इतना कम कभी नहीं रहा। 19 अक्टूबर, 2021 को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस था। इस बार अधिकतम तापमान इससे कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी (IMD) के मौसम विज्ञानी आरके जेनामणि ने बताया कि बताया कि रविवार को मध्यम बारिश होगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि बादल छाए रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अलावा भारत के कुछ अन्य राज्यों में बारिश हो सकती है। जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

इनमें उत्तराखंड, पश्चिम यूपी, पूर्वी यूपी, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम एमपी और गुजरात शामिल है। इन राज्यों में शुक्रवार को भी झमाझम बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Traffic: ट्रैफिक पुलिस ने इन जगहों से न जाने की दी सलाह, जलभराव से DND सहित कई इलाकों में भारी जाम

दिल्ली में बारिश से कहा क्या रही स्थिति-

मध्य दिल्ली: बारिश के कारण आईटीओ, विकास मार्ग, कनाट प्लेस, पहाड़गंज, करोल बाग, कश्मीरी गेट और आजाद मार्केट में जलभराव की समस्या तो नहीं हुई, लेकिन यातायात जरुर धीमा हो गया। इसकी वजह कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पंचकुइंया रोड पर जलभराव देखने को मिला, लेकिन जैसे ही बारिश धीमी हुई पानी चला गया।

करोल बाग से धौंला कुंआ और धौला कुंआ से करोल बाग आने-जाने वाले दोनों रास्तों शाम को नागरिक यातायात पुलिस को जाम की शिकायत करते रहे। मध्य दिल्ली के लिए जलभराव के हाटस्पाट के तौर चिह्नित मिंटो ब्रिज और आइपी फ्लाईओवर पर जलभराव नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: हिंदू बनकर मंदिर में घुसने वाला आस मोहम्मद 5 दिन की पुलिस हिरासत में, लव जिहाद में भी था शामिल

उत्तरी-बाहरी दिल्ली: दोपहर के समय बरसात की वजह से जखीरा फ्लाईओवर के नीचे आनंद पर्वत लाल बत्ती पर जलभराव हो गया। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस को यह रास्ता बंद करना पड़ा और दूसरे रास्तों पर यातायात डायवर्जन किया। किराड़ी, बवाना, नरेला, जहांगीरपुरी, आजादपुर, बेगमपुर,जैन नगर आदि इलाकों की स्थिति देखने को मिली। हालांकि वर्षा के कारण यातायात धीमें जरुर लगा, लेकिन जाम की स्थिति कहीं नजर नहीं आई

दक्षिणी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के एमबी रोड स्थित वायुसेनावाद के पास और गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव देखने को मिला। जलभराव के कारण वाहनों की गति धीमी होने से जाम लग गया। वहीं, लाजपत नगर से डीएनडी जाने वाले मार्ग पर लोगों को आधे घंटे से अधिक जाम से जूझना पड़ा। इसी प्रकार की स्थिति बारापुला से डीएनडी की ओर जाने वाले मार्ग पर नजर आई।

पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के एनएच-9 गाजीपुर की ओर जाते हुए पश्चिमी विनोद नगर के पास जलभराव देखने को मिला। इसी प्रकार गणेश नगर, पांडव नगर अंडरपास में भी ज्यादा जलभराव देखने को मिला। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विकास मार्ग और कड़कड़ी मोड, अक्षरधाम के सामने जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। वाहन धीमी गति से चलते नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.