Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया अपडेट, जानिए आज कितना बरसेंगे बदरा

    Delhi Rain Update मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन वह गलत निकला। बुधवार को कहीं कहीं बहुत हल्की वर्षा हुई तो कहीं बूंदाबांदी ही होकर रह गई और दिनभर धूप निकली रही। आज के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं तापमान को लेकर भी जानकारी दी है कि कितना रहेगा।

    By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Updated: Thu, 18 Jul 2024 06:00 AM (IST)
    Hero Image
    मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया बारिश का येलो अलर्ट।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Monsoon: मानसून के इस सीजन में मौसम विभाग के पूर्वानुमान लगातार गलत निकल रहे हैं। रात को कुछ भविष्यवाणी की जाती है, जबकि सुबह बदलकर कुछ और कर दी जाती है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ, जिससे दिल्ली वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने मंगलवार शाम बुधवार के लिए कहा था कि दिनभर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होगी। इसीलिए यलो अलर्ट जारी किया था।

    सुबह ग्रीन में बदल दिया अलर्ट

    लोगों ने अपने कार्यक्रम भी इसी अनुरूप तय कर लिए। लेकिन बुधवार सुबह यलो अलर्ट को ग्रीन में तब्दील कर दिया गया। हैरत की बात यह कि 28 जून को मानसून की दस्तक के साथ ही पूर्वानुमान गलत होते आ रहे हैं।

    दिनभर रही तेज धूप

    पूर्वानुमान से इतर बुधवार को दिनभर तेज धूप निकली रही। हालांकि लोधी रोड, पालम और रिज में बूंदाबांदी और आयानगर में 2.9 मिमी वर्षा भी हुई, लेकिन इससे उमस में और वृद्धि हो गई। इससे लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ा। अब मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को अच्छी वर्षा हो सकती है। यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास रह सकता है।

    कितना रहा बुधवार को तापमान

    बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 81 से 65 प्रतिशत तक रहा।

    ये भी पढ़ें- पर्यावरण की रक्षा के प्रति दिल्ली सरकार संवेदनहीन, स्वीकार करे पेड़ कटवाने का दोष: सुप्रीम कोर्ट

    लगातार दूसरे दिन दिल्ली की हवा रही साफ

    मौसम की मेहरबानी से बुधवार को भी दिल्ली की हवा साफ रही। एक्यूआई 90 रहा। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब एक्यूआई 100 तक या इससे नीचे रहा। एक दिन पहले मंगलवार को यह 100 दर्ज किया गया था। अगले दो दिनों में भी वायु गुणवत्ता का यही स्तर बने रहने की संभावना है।