विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Pollution: बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार, 17 दिन बाद 300 से नीचे आया AQI; लेकिन ज्यादा देर तक राहत नहीं

By sanjeev GuptaEdited By: Geetarjun
Published: Thu, 30 Nov 2023 12:50 AM (IST)

लगातार दो दिन हुई वर्षा के असर से प्रदूषण में खासा सुधार देखने को मिला है। बुधवार को 17 दिन ...और पढ़ें

बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार, 17 दिन बाद 300 से नीचे आया AQI।
बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार, 17 दिन बाद 300 से नीचे आया AQI।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार दो दिन हुई वर्षा के असर से प्रदूषण में खासा सुधार देखने को मिला है। बुधवार को 17 दिन बाद दिल्ली का एक्यूआई 300 से नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले 12 नवंबर को दिवाली के दिन एक्यूआई 212 रहा था। इसके बाद से फिर यह ''बहुत खराब'' और ''गंभीर'' श्रेणी में रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो बृहस्पतिवार से एक्यूआई वापस ''बहुत खराब'' श्रेणी में चला जाएगा।

सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 395 था। मंगलवार को यह 312 रहा। बुधवार सुबह इसमें और कमी देखने को मिली। यह 258 रहा, लेकिन शाम तक इसमें वापस बढ़ोतरी होने लगी। बुधवार शाम दिल्ली का एक्यूआई 290 पहुंच गया। कहने का अभिप्राय यह कि राजधानी में दोबारा प्रदूषण बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में वर्षा के चलते प्रदूषण में जो कमी आई थी, उसका असर ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। अगले छह दिनों तक प्रदूषण ''बहुत खराब'' श्रेणी में ही रहने की संभावना है।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है, लेकिन इसका प्रदूषण पर कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिलेगा। बुधवार को विवेक विहार दिल्ली का सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र रहा, जहां का एक्यूआई 391 दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम प्रदूषित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम रहा, जहां का एक्यूआई 159 दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- Air Pollution: प्रदूषण ने जीना किया दुस्वार, दिल्ली-मुंबई के लोग दूसरी जगह बसने की जता रहे इच्छा

यहां का एक्यूआई रहा सबसे ज्यादा

विवेक विहार - 391

पटपडगंज - 358

आनंद विहार - 356

आइटीओ - 348

नेहरू नगर - 345

वजीरपुर - 332

बवाना - 332

यहां का एक्यूआई रहा सबसे कम

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम - 159

डीटीयू - 203

लोधी रोड - 246

दिलशाद गार्डन - 250

नजफगढ़ - 254

आया नगर - 254

अरविंदो मार्ग - 261

पूसा - 269

एनसीआर के शहरों का एक्यूआई

फरीदाबाद - 281

गाजियाबाद - 236

ग्रेटर नोएडा - 286

गुरुग्राम - 222

नोएडा - 272