यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Crime: आस्ट्रेलिया से दिल्ली में रंगदारी रैकेट चला रहे जनता गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने आस्ट्रेलिया से रंगदारी मांगने वाले गुरजंत सिंह उर्फ जनता गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह व्यापारियों ...और पढ़ें

HighLights
- राजधानी में रंगदारी रैकेट चला रहा है कुख्यात गुरजंत सिंह
- कोलकाता में मारे गए जसप्रीत सिंह जस्सी का भाई गुरजंत
- रंगदारी नहीं देने पर कारोबारियों के घर के बाहर करते थे फायरिंग
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: राजधानी में रंगदारी रैकेट चलाने के मामले में एक नया गैंग्सटर गुरजंत सिंह का नाम सामने आया है। पुलिस ने कई माह तक ऑपरेशन चलाकर गुरजंत सिंह उर्फ जनता गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
यह गिरोह दिल्ली में गोलीबारी और जबरन वसूली समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। यह गिरोह पिछले कुछ समय से राजधानी में सक्रिय है, जिससे नागरिकों में भय और आतंक का माहौल बन रहा था।
रंगदारी नहीं देने पर घरों और कार्यालय के बाहर करते थे फायरिंग
गिराेह के बदमाश पहले व्यापारियों से रंगदारी की मांग करते थे। रंगदारी देने से इनकार करने पर व्यापारियों को जान से मार डालने की धमकी देते थे और उनके घरों व कार्यालयों के बाहर फायरिंग करते थे।
गिरोह का सरगना गुरजंत सिंह आस्ट्रेलिया से काम कर रहा है। उसके आपराधिक गतिविधियों का इतिहास रहा है। वह जसप्रीत सिंह जस्सी का भाई है, जो कोलकाता में मुठभेड़ में मारा गया।
क्राइम ब्रांच गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए साक्ष्य और खुफिया जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। बदमाशों की गिरफ्तारी से दिल्ली वासियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो गिरोह की गतिविधियों के डर में जी रहे थे।
