विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Murder Case: चाचा का कत्ल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2023 से चल रहा था फरार

Published: Fri, 15 Aug 2025 08:44 AM (IST)

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर हाजीपुर में संपत्ति विवाद में चाचा की हत्या के ...और पढ़ें

हाजीपुर में संपत्ति विवाद में चाचा की हत्या करने वाला गिरफ्तार।
हाजीपुर में संपत्ति विवाद में चाचा की हत्या करने वाला गिरफ्तार।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया
  2. संपत्ति विवाद में चाचा की हत्या का मामला
  3. बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई

जागरण संवाददता, नई दिल्ली। दिल्ली में वैशाली के हाजीपुर में संपत्ति विवाद में चाचा की हत्या करने के मामले में शामिल भतीजे नीलेश कुमार को क्राइम ब्रांच ने बिहार के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि वह 2023 में फरार था और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। इससे पहले घटना में शामिल केवल एक आरोपित तेज प्रताप को पुलिस गिरफ्तार कर सकी है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच, हर्ष इंदौरा के मुताबिक बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने हाजीपुर टाउन थाने में दर्ज हत्या के मामले में भगोड़े और मुख्य आरोपित नीलेश कुमार को गिरफ्तार किया।

नीलेश कुमार के पिता लेफ्टिनेंट थे। वह एसडीओ रोड, हाजीपुर, बिहार का रहने वाला है। उसने दो साथी तेज प्रताप और मोहम्मद आसिफ मुस्तफा के साथ मिलकर परिवार के बीच पुराने संपत्ति विवाद के चलते अपने चाचा की हत्या कर दी थी। चाचा की गोली मारकर हत्या करने के बाद नीलेश कुमार गिरफ्तारी से बच रहा था और बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। मोबाइल का इस्तेमाल बहुत कम करता था।

यह भी पढ़ें- Delhi: आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ देने की बात से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?

बिहार पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच से सहयोग मांगा क्योंकि उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। जिससे आरोपित को पकड़ने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर राजेश सरन और इंस्पेक्टर गौतम मलिक को सौंपी गई। टीम ने कल डिटेल रिकार्ड, लोकेशन ट्रैकिंग और इंटरनेट मीडिया गतिविधि पर नजर रखने सहित उन्नत निगरानी तकनीकों का इस्तेमाल किया। विस्तृत जांच के बाद टीम ने नीलेश का पता चला उसे सेक्टर-35, रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया।

नीलेश कुमार, बिहार से एमकाम की पढ़ाई कर रहा था। बिहार के हाजीपुर में उसका लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते, उसने अपने दो अन्य साथियों तेज प्रताप और मोहम्मद आसिफ मुस्तफा के साथ मिलकर 2023 में अपने चाचा की हत्या करवा भूमिगत हो गया था।