Move to Jagran APP

Delhi: अप्राकृतिक यौन संबंध से इनकार करने पर शख्स ने महिला की गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले में आरोपित शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 9 फरवरी को सिंघु गांव में एक शराब की दुकान पर पीड़िता से मिला था।

By AgencyEdited By: Nitin YadavSat, 25 Mar 2023 09:25 AM (IST)
Delhi: अप्राकृतिक यौन संबंध से इनकार करने पर शख्स ने महिला की गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार
प्राकृतिक यौन संबंध से इनकार करने पर शख्स ने महिला की गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार।

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली के सिंघु गांव में बीते दिनों गला दबाकर हत्या करने और लाश के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी आउटर नॉर्थ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सिंधु गांव में पीड़िता की गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से मना करने पर की हत्या

पुलिस के अनुसार, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से मना करने पर उसने पीड़िता की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान परविंदर के रूप में हुई है जो दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। वह 9 फरवरी को सिंघु गांव में एक शराब की दुकान पर पीड़िता से मिला था।

आरोपी ने पीड़िता को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए 500 रुपये की पेशकश की, जिस पर पीड़िता राजी हो गई और शाम 7 बजे के करीब दोनों वाल्मीकि मोहल्ले में आरोपी के किराए के मकान में चले गए। इसके बाद परविंदर ने पहले शराब पी और फिर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर परविंदर ने अपने गमछा से उसका गला घोंट दिया।

हत्या का बाद बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध: पुलिस

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की मौत की पुष्टि करने के बाद उसने लाश के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इसके बाद उसने पीड़िता के शरीर को कंबल से ढक दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया और अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। वहां से आरोपी हरियाणा के सोनीपत पहुंच गया और साइकिल सर्कस टीम में शामिल हो गया।  आरोपी सोनीपत में 12-15 दिन रहने के बाद पानीपत चला गया और मजदूरी करने लगा। दो हफ्ते बाद वह हरियाणा के समालखा चला गया और ईंट भट्ठे पर काम करने लगा।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद परविंदर अपने दोस्तों से पैसे उधार लेने के लिए अपने पैतृक स्थान झंटी कलां भी गया, लेकिन किसी ने उसे पैसे नहीं दिए। दिल्ली के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह सिंधु गांव लौटा, जहां से गिरफ्तार किया गया।