विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंक की आंतरिक प्रणाली में प्रयुक्त डिवाइस के साथ धरे गए शातिर चोर

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 06:40 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 09:59 PM (IST)

पुलिस ने चोरों के पास से बाइक, महंगे मोबाइल फोन व लैपटॉप, डोंगल के अलावा एचएसबीसी बैंक की आंतरिक बैंकिंग प्रणाली में प्रयुक्त डिवाइस बरामद की है।

बैंक की आंतरिक प्रणाली में प्रयुक्त डिवाइस के साथ धरे गए शातिर चोर
बैंक की आंतरिक प्रणाली में प्रयुक्त डिवाइस के साथ धरे गए शातिर चोर

नई दिल्ली [जेेएनएन]। रोहिणी जिले में पुलिस की स्पेशल टीम ने चोरी के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पीतमपुरा के रंजय प्रसाद (30) व सतीश उर्फ राहुल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक, महंगे मोबाइल फोन व लैपटॉप, डोंगल के अलावा एचएसबीसी बैंक की आंतरिक बैंकिंग प्रणाली में प्रयुक्त डिवाइस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि एएसआइ नाहर सिंह को सूचना मिली थी कि रोहिणी के जयपुर गोल्डन अस्पताल के मछली मार्केट के पास चोरी की बाइक के साथ दो युवक आने वाले हैं। इसके बाद स्पेशल स्टाफ के प्रभारी अजय कौशिक के नेतृत्व में एएसआइ जगदीश, देवेंद्र, हवलदार नवीन आदि की टीम बनाई गई थी।

यह भी पढ़ें: बेरहम मां-बाप ने बच्ची को झाड़ियों में फेंका, पुलिस ने नाम दिया 'दक्षिणा'

पुलिस की टीम मौके पर पहले से पहुंच गई और जैसे ही दोनों युवक वहां बाइक से पहुंचे, उन्हें दबोच लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि जिस बाइक से दोनों आए थे, वह साउथ रोहिणी थाने से चोरी की गई थी। बैंक की डिवाइस की चोरी उन्होंने 18 जनवरी को मौर्या एंक्लेव इलाके से एक कार से की थी। इन दोनों ही मामले में संबंधित थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। आरोपियों ने मोबाइल पीतमपुरा इलाके से छीना था। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।