विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में हाई अलर्ट... ड्रोन से निगरानी और रात में पुलिस की गश्त, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और 26 जनवरी को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद

Published: Tue, 16 Jan 2024 09:02 PM (IST)

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और 26 को गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा ...और पढ़ें

गणतंत्र दिवस की चाक चौबंद सुरक्षा तैयारी में जुटी दिल्ली पुलिस व केंद्रीय एजेंसियां। (फाइल फोटो)
गणतंत्र दिवस की चाक चौबंद सुरक्षा तैयारी में जुटी दिल्ली पुलिस व केंद्रीय एजेंसियां। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लालकिला में मंगलवार को किया गया सुरक्षा-व्यवस्था का रिहर्सल।
  2. इस बार 23 से लाल किला में शुरू हो जाएगा भारत पर्व का आयोजन।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में ''प्राण प्रतिष्ठा'' समारोह और 26 को गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा तैयारी में दिल्ली पुलिस समेत सभी केंद्रीय एजेंसियां जोरशोर से जुट गई हैं। इस बार सबसे अधिक संभावित आतंकी खतरे की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के बेहद खास बंदोबस्त किए जा रहे हैं, ताकि कोई परिंदा भी पर न मार सके।

राजधानी के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को सुरक्षा कर्मियों ने लालकिला में सुरक्षा-व्यवस्था का रिहर्सल भी किया। इससे पहले रविवार को विशेष आयुक्त कानून-व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने लाल किला पहुंचकर सुरक्षा तैयारी का घंटों जायजा लिया।

भारत पर्व की तारीख बदली

पहले हर साल लाल किला में 26 से 31 जनवरी तक भारत पर्व का आयोजन किया जाता था। इस बार 23 से 31 तक इस पर्व का आयोजन किया जाएगा।

रात में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी

पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के निर्देश पर पूरी दिल्ली में पुलिसकर्मी अपने-अपने इलाके में रात्रि गश्त कर होटलों, गेस्ट हाउसों और धर्मशालाओं व साइबर कैफे की जांच कर रहे हैं। मेट्रो, बस अड्डा व रेलवे स्टेशनलों की पार्किंग की जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस अड्डे पर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

प्रमुख स्थानों रर सुरक्षाकर्मी तैनात

दिल्ली के सभी प्रमुख बाजारों जैसे चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, खारी बावली, कश्मीरी गेट, नया बाजार, कनॉट प्लेस, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, भागीरथ प्लेस, किनारी बाजार आदि सभी बड़े या छोटे बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस सत्यापन का काम जल्द से जल्द पूरा कर लेने के निर्देश दिए गए हैं।

22 जनवरी को प्राचीन हनुमान मंदिर, झंडेवालान मंदिर, बिड़ला मंदिर और कालका जी मंदिर जैसे कई मंदिरों में ''प्राण प्रतिष्ठा'' मनाएं जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों में आने की उम्मीद है। जिससे कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Delhi Airport: कम नहीं हो रही हवाई यात्रियों की परेशानी, घरेलू उड़ानों पर जबरदस्त असर; 11-13 घंटे तक फ्लाइट्स देरी से उड़ीं

पुलिस अधिकारी का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।