विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: नेताजी सुभाष प्लेस के ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने वाला कुख्यात गिरफ्तार, 36 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा

By Rakesh Kumar SinghEdited By: Abhi Malviya
Published: Wed, 23 Aug 2023 09:07 PM (IST)

नेताजी सुभाष प्लेस थानाक्षेत्र में रहने वाले चार ज्वेलर्स को फोन कर रंगदारी मांगने व पैसे नहीं देने पर परिवार ...और पढ़ें

स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार बदमाश आबिद। सौजन्य : दिल्ली पुलिस
स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार बदमाश आबिद। सौजन्य : दिल्ली पुलिस

HighLights

  1. -एटीएम उखाड़कर रुपये चोरी करने के मामले में भी शामिल रहा है बदमाश
  2. -चारों ज्वेलर्स से मांगी थी पांच-पांच लाख रुपये रंगदारी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नेताजी सुभाष प्लेस थानाक्षेत्र में रहने वाले चार ज्वेलर्स को फोन कर रंगदारी मांगने व पैसे नहीं देने पर परिवार के सदस्यों को जान से मार डालने की धमकी देने वाले वाले बदमाश को स्पेशल सेल ने 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

बदमाश एटीएम चोरी के एक मामले में भी शामिल रहा है। जेल में रहने के दौरान कुछ गैंगस्टरों की गतिविधियों से प्रेरित होकर उसने भी जल्द पैसा कमाने के लिए ज्वेलर्स को डरा धमका रंगदारी मांगने की कोशिश की थी, लेकिन सेल ने उसे दबोचकर उसकी साजिश पर पानी फेर दिया।

विशेष आयुक्त स्पेशल सेल एचजीएस धालीवाल के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाश काउ नाम आबिद है। वह अमरोहा, यूपी का रहने वाला है।

पुलिस चला रही है अभियान

स्पेशल सेल रंगदारी रैकेट चलाने दिल्ली-एनसीआर के अपराधियों को दबोचने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अमरोहा के रहने वाले आबिद नाम के बदमाश के बारे में सेल को जानकारी मिली। जांच से पता चला कि आबिद एटीएम उखाड़ने के मामले में भी शामिल रहा है।

नेताजी सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। सेल की टीम ने उसे दबोचने के लिए दिल्ली-एनसीआर में उसके कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन वह सेल के हत्थे चढने से बाल-बाल बच गया। शकूरपुर में किराए का घर वह एक माह पहले ही खाली कर दिया था। ऐसे में उसे ट्रैक करना बहुत मुश्किल था। 23 अगस्त की सुबह सेल को पता चला कि आबिद दयालपुर में किसी से मिलने आने वाला है।

फोन भी बरामद

डीसीपी राजीव रंजन सिंह, एसीपी वेद प्रकाश व इंस्पेक्टर पूरन पंत, रवि तुषीर, कुलवीर, विक्रम व ब्रह्म प्रकाश की टीम ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया गया जिसका इस्तेमाल वह ज्वेलर्स को धमकियां देने के लिए किया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह एटीएम चोरी के मामले में जेल में रहने के दौरान उसने जेल में बंद बदमाशों को व्यवसायियों से पैसे की मांग करते देखा था।

लक्षित व्यक्ति बिना कोई शिकायत किए आसानी से जेल के बाहर उसके साथियों के पास रकम पहुंचा देते थे। इससे प्रेरित होकर, उसने एक मोबाइल फोन चुरा लिया और उससे चार ज्वेलर्स को फोन कर रंगदारी मांगी। 17 अगस्त को उसने शकूरपुर स्थित नेहा ज्वैलर्स के के मालिक रवींद्र गुप्ता को फोन कर उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की। उसने खुद को बिट्टू पांडे बताते हुए रुपये की मांग की थी।

रकम एक पार्क में पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने इस बारे में मोहल्ले के अन्य ज्वैलर्स को बताया तो पता चला कि बिट्टू पांडे के नाम से इसी तरह के फोन राधिका ज्वेलर्स, वर्मा जी ज्वैलर्स और डिंपल ज्वैलर्स के मालिकों को भी आए थे। उनसे भी पांच-पांच लाख की मांग की थी। उसके बाद चारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी।