विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MBBS में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल कॉलेज के डीन बनकर बनाते थे शिकार

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Wed, 23 Aug 2023 05:37 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को ...और पढ़ें

MBBS में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
MBBS में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों के डीन या प्रिंसिपल बनकर रियायत पर एमबीबीएस में एडिशन के नाम पर लोगों को शिकार बनाते थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सुमंत्र गुप्ता (41), असम के रहने वाले असिकुर रहमान (31) और धर्मेश कलिता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को एक ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जहां शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसे बिहार के एक मेडिकल कॉलेज के कथित डीन डॉ आर बी गुप्ता का मोबाइल नंबर मिला था।

एडमिशन के लिए आरोपी ने मांगे 5 लाख रुपये

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे का एमबीबीएस में एडमिशन के लिए उस व्यक्ति से संपर्क किया। इसके बाद उसने ड्रॉपआउट छात्र की खाली सीट के बारे में बताया और एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की।

रुपये लेने के बाद जवाब देने बंद कर दिया

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने 24 जुलाई को दिए गए अकाउंट नंबर में 2,50,000 रुपये जमा किए और 25 जुलाई को फिर से उक्त खाते में पांच लाख रुपये जमा किए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, इसके बाद, उस व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया।

जांच के दौरान बैंक खाता रहमान के नाम पर पंजीकृत पाया गया। पुलिस ने पाया कि आरोपी व्यक्ति गुवाहाटी के पास सक्रिय थे और रहमान और कलिता को असम से गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने कहा कि बाद में धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड सुमंत को भी गिरफ्तार कर लिया गया।