Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rekha Gupta Husband: कौन हैं रेखा गुप्ता के पति, कहां करते हैं काम? बेटा-बेटी के बारे में भी जानिए

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 01:40 PM (IST)

    Rekha Gupta के रूप में Delhi को अपना New CM मिल गया है। मुख्यमंत्रियों में उनके नाम की चर्चा शुरू से ही सबसे ज्यादा रही। उनके नाम का एलान होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रसंघ की अध्यक्ष फिर पार्षद और पहली बार विधायक बनने के बाद ही मुख्यमंत्री चुनी गईं रेखा गुप्ता के परिवार के बारे में जानें सबकुछ...

    Hero Image
    रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई सीएम जानें उनके परिवार में कौन-कौन।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Election 2025 के 11 दिन बाद दिल्ली को उसका नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आज हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से Rekha Gupta को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है, जिसका प्रस्ताव भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा और सतीश उपाध्याय ने रखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेखा गुप्ता के सीएम बनने के साथ ही दिल्ली को उसकी चौथी महिला मुख्यमंत्री मिल गई है। छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखने वाली रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं। आइए जानते हैं उनके परिवार में कौन-कौन हैं और उनके पति क्या करते हैं...

    Rekha Gupta Husband Name

    रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है। मनीष गुप्ता पेशे से स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी हैं। उन्होंने राजनीति में हमेशा पत्नी का सहयोग किया। रेखा गुप्ता ने अपने चुनावी एफिडेविट में बताया है कि उनके पति बीमा के बिजनेस से जुड़े हैं और उनका निकुंज एंटरप्राइज नाम से कारोबार भी है।

    रेखा गुप्ता के आवास पर समर्थक उनके पति मनीष गुप्ता को मिठाई खिलाते हुए। जागरण

    रेखा गुप्ता के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पति मनीष गुप्ता के पास नकद के रूप में 157000 रुपये हैं। वहीं उन्होंने बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, एनपीएस, एलआईसी पॉलिसी के रूप भी रुपये निवेश किए हैं।

    Rekha Gupta के हैं दो बच्चे

    दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम हर्षिता है तो छोटे बेटे का नाम निकुंज है।बेटी पिता की तरह व्यवसाय में अग्रसर है, जबकि बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है।

    Rekha Gupta Family Background

    • रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद जिले के जुलाना की बेटी हैं
    • भिवानी जिले के बौंद कस्बे की बहू हैं
    • रेखा गुप्ता के पति मनीष का परिवार बौंद का है
    • रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता व्यवसायी हैं
    • मनीष का परिवार लगभग 50 वर्ष से दिल्ली में रहता है
    • इनका परिवार पहले खारी बावली में रहता था
    • 30 सालों से शालीमार बाग में एपी ब्लॉक में रह रहा है
    • रेखा और मनीष की शादी 1998 में दिल्ली में ही हुई थी
    • मनीष के दादा 50 साल पहले बौंद से व्यवसाय के लिए दिल्ली आए
    • पारिवारिक कार्यक्रमों में बौंद में आना-जाना होता है
    • देवसरधाम (भिवानी) पर पूजा-अर्चना के लिए सपरिवार जाते हैं
    • बड़ी बेटी हर्षिता आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रही हैं
    • रेखा के पिता जयभगवान जींद के जुलाना के रहने वाले थे
    • बैंक में कर्मचारी थे, 1972-73 में दिल्ली में नौकरी हुई तो यहीं शिफ्ट हो गए
    • रेखा गुप्ता की शुरुआती पढ़ाई त्रिनगर से हुई और कॉलेज दौलतराम से
    • रेखा गुप्ता ने आगे चलकर एलएलबी किया और वह पेशे से वकील हैं
    • रेखा गुप्ता का परिवार पीतमपुरा में ही रहता है
    • उनके परिवार में इस वक्त मां भाई और भाभी हैं

    रेखा गुप्ता के परिवार के सदस्य। फोटो सोर्स- एएनआई

    रेखा गुप्ता का जीवन संक्षेप में

    • 1994-95 में दौलत राम कॉलेज की सेक्रेटरी बनीं
    • 1995-96 में डूसू की सेक्रेटरी बनीं
    • 1996-97 में डूसू की अध्यक्ष बनीं
    • 2003-04 में भाजयुमो दिल्ली की सेक्रेटरी बनीं
    • 2004-06 में भाजयुमो की राष्ट्रीय सचिव बनीं
    • 2007 में उत्तरी पीतमपुरा में पार्षद बनीं
    • भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव बनीं
    • 2025 में शालीमार बाग से विधायक बनीं और अब मुख्यमंत्री

    यह भी पढ़ें: Delhi Cabinet Minister: रेखा गुप्ता की कैबिनेट में किसे मिली जगह? देखें पूरी लिस्ट

    यह भी पढ़ें: प्रवेश वर्मा को क्यों नहीं बनाया गया दिल्ली का CM? सामने आई बड़ी वजह