यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi New CM: 'दिल्ली की जनता के आगे AAP एक्सपोज', कांग्रेस ने केजरीवाल और आतिशी पर साधा निशाना
Atishi Marlena Delhi New CMआम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को दिल्ली ...और पढ़ें

HighLights
- आतिशी जल्द चुनाव की करे सिफारिश-खुराना।
- सिसोदिया के दबाव में केजरीवाल को Atishi ने बनाया CM
- आतििशी के सीएम बनने पर कांग्रेस-BJP का हमला।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Resignation) के इस्तीफे के बाद आज दिल्ली को नया मुखिया मिला। AAP विधायकों की बैठक में आतिशी मार्लेना को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है।
मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद आतिशी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें कोई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई न दें। यह दुख की घड़ी है कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आतिशी (Atishi Marlena) को बधाई। कहा, लगभग तीन माह के लिए सीएम पद संभालने के लिए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं। दिल्ली की जनता काफी समय से परेशान थी।
काम नहीं हो पा रहे थे, अब शायद कुछ काम हो पाएं। बोले, हालांकि आतिशी के लिए यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण होगा। दिल्ली की जनता के आगे अब आप एक्सपोज हो चुकी है, विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।
डमी सीएम को बधाई देता हूं-खुराना
आतिशी के दिल्ली की नई सीएम बनने पर बीजेपी नेता हरीश खुराना का कहना है, "मैं डमी सीएम आतिशी को बधाई देता हूं। इसके बाद भी दिल्ली के हालात नहीं बदलेंगे। भ्रष्टाचार चरम पर रहेगा। मैं आतिशी को चुनौती देता हूं कि वह जल्द चुनाव की सिफारिश करें।"
हम चुनाव के लिए तैयार-सचदेवा
भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने आतिशी को दी बधाई। कहा हम चुनाव के लिए तैयार। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने आतिशी के सीएम बनने पर मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) पर करारा निशाना साधा है। सचदेवा ने कहा कि पहले सिसोदिया ने विभाग दिलाए अब आतिशी को CM बनाया। मनीष सिसोदिया के दबाव में केजरीवाल को Atishi को CM बनाना पड़ा।
