विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi New CM: रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल के 3 मिलते-जुलते फैक्ट्स, दूसरे नंबर वाला आपको नहीं पता होगा

By Rajesh KumarEdited By: Rajesh Kumar
Published: Wed, 19 Feb 2025 10:37 PM (IST)

बीजेपी के टिकट पर पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल और रेखा गुप्ता के 4 मिलते-जुलते फैक्ट्स। फाइल फोटो
अरविंद केजरीवाल और रेखा गुप्ता के 4 मिलते-जुलते फैक्ट्स। फाइल फोटो

HighLights

  1. अरविंद केजरीवाल और रेखा गुप्ता के 4 मिलते-जुलते फैक्ट्स
  2. दोनों नेताओं के कई तथ्य एक जैसे मिलते-जुलते नजर आ रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। आज हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई।

वह गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं। 

ऐसे में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और नई दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के कई तथ्य एक जैसे लग रहे हैं। बता दें कि ये ऐसे तथ्य हैं जिन्हें सुनकर अब आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि क्या रेखा गुप्ता और केजरीवाल में कुछ समानता है।

दोनों नेताओं के 4 मिलते-जुलते फैक्ट्स

  1. दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल की बेटी का नाम हर्षिता केजरीवाल है। यह संयोग ही है कि दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता की बेटी का नाम भी हर्षिता है, यानी उनका पूरा नाम हर्षिता गुप्ता है।
  2. दोनों नेताओं के बीच एक और समानता यह है कि रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद में हुआ था, लेकिन उनकी शिक्षा दिल्ली में हुई। अरविंद केजरीवाल का जन्म 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ। यह भी एक संयोग है कि दिल्ली के दोनों सीएम हरियाणा की धरती से आते हैं।
  3. दोनों नेताओं के बीच तीसरी समानता यह है कि रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल दोनों ही वैश्य समुदाय से हैं।
  4. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे की बेटी और भिवानी जिले के बौंद कस्बे की बहू हैं। रेखा गुप्ता के पति मनीष का परिवार बौंद से है। अरविंद केजरीवाल भी भिवानी जिले के सिवानी कस्बे से हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की दूसरी मुख्यमंत्री हैं जो भिवानी जिले से ताल्लुक रखती हैं।

रेखा गुप्ता का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Qualification) का पालन-पोषण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा से प्रभावित एक राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा प्राप्त की, जहाँ उन्होंने वाणिज्य स्नातक की डिग्री हासिल की। ​​प्रबंधन और कला में उन्नत डिग्री के साथ उनकी शैक्षणिक यात्रा जारी रही, जिससे उन्हें अपने भविष्य के राजनीतिक करियर के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त हुए।

कई बार अहम भूमिका निभा चुके धनखड़

दिल्ली में विधायक दल के नेता का चयन हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ की देखरेख में किया गया है। भाजपा ने धनखड़ पर भरोसा जताते हुए उन्हें दिल्ली चुनाव में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी थी।

पार्टी और संगठन में कई बार अहम भूमिका निभा चुके धनखड़ को पीएम मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का करीबी माना जाता है। विधानसभा चुनाव में धनखड़ ने अहम भूमिका निभाई थी। पिछले लोकसभा चुनाव में धनखड़ को दिल्ली का चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किया गया था। भाजपा ने सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Networth : बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं दिल्‍ली की नई CM, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।