विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi NCR Pollution: पराली जलाने से नहीं बढ़ा दिल्ली-NCR में अचानक वायु प्रदूषण, सामने आई एक और बड़ी वजह

By sanjeev GuptaEdited By: JP Yadav
Published: Sat, 22 Oct 2022 08:08 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 09:40 AM (IST)

Delhi NCR Pollution दीवाली के चलते सड़कों पर बढ़ रही वाहनों की संख्या से शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर की हवा ...और पढ़ें

दिल्ली में तेजी से बढ़ा वायु प्रदूषण का स्तर। फाइल फोटो
दिल्ली में तेजी से बढ़ा वायु प्रदूषण का स्तर। फाइल फोटो

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हवा अचानक खराब से बहुत खराब श्रेणी में चली गई। कुछ ऐसे ही हालात शनिवार को भी होने के  आसार हैं, क्योंकि धनतेरस के चलते अधिकतर लोग खरीदारी के निकले बाजारों के लिए निकलेंगे। इस दौरान वाहनों का इस्तेमाल करने की स्थिति में वायु प्रदूषण का बढ़ना तय है। बता दें कि दिल्ली के वायु प्रदूषण में 50 प्रतिशत से अधिक योगदान दुपहिया और चार पहिया का है। 

वाहनों ने बढ़ाया वायु गुणवत्ता सूचकांक

यह जानकारी भी सामने आई है कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने के चलते नहीं, बल्कि शुक्रवार को सड़कों पर वाहनों के उतरने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) अचानक बढ़ गया। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही।

दिवाली के अगले दिन हालात हो सकते हैं खराब

उधर, सफर का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद कम ही है। कहा जा रहा है कि पटाखे फोड़े जाने के चलते दिवाली के अगले दिन दिल्ली-एनसीआर में स्माग छाने के पूरे आसार हैं। दरअसल, दिल्ली के साथ एनसीआर के कई शहरों में पटाखों के फोड़ने पर 1 जनवरी तक प्रतिबंध है, फिर भी लोग चोरी छिपे पटाखे फोड़ेंगे, इसकी पूरी आशंका है।

दिवाली में आतिशबाजी सेहत पर पड़ सकती है भारी

पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद लोग आतिशबाजी से पीछे नहीं हटते। पिछले साल भी दिवाली की आतिशबाजी में झुलसकर 50 लोग सफदरजंग अस्पताल के बर्न व प्लास्टिक सर्जरी ब्लाक में इलाज के लिए पहुंचे थे। जिसमें कई छोटे बच्चे भी शामिल थे। ऐसे में दिवाली में आतिशबाजी सेहत पर भारी पड़ सकती है।

लोगों से पटाखा रहित दिवाली मनाने की अपील

इसके मद्देनजर अस्पताल में शुक्रवार को एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. बीएल शेरवाल और बर्न व प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. शलभ ने लोगों से दीवाली में पटाखे नहीं जलाने और सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की है।

दिल्ली में दिवाली से पहले खराब श्रेणी में हवा, गुरुग्राम सबसे प्रदूषित शहर; 3 दिन बाद हो सकते हैं हालात खराब

अभी सिर्फ 30% कटी है धान की फसल, आगे पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने और धीमी हवा से गंभीर हो सकता है प्रदूषण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।