विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में दिवाली से पहले खराब श्रेणी में हवा, गुरुग्राम सबसे प्रदूषित शहर; 3 दिन बाद हो सकते हैं हालात खराब

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Sat, 22 Oct 2022 07:37 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 09:39 AM (IST)

Air Pollution In Delhi and NCR दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिवाली से पहले ही ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। फाइल फोटो
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। फाइल फोटो

नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले ही हवा जहरीली होने लगी है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (air quality index) 250 के पार चला गया है। एनसीआर के कई  शहरों में AQI 300 के करीब बना हुआ है। उधर, गुरुग्राम में शनिवार सुबह 8 बजे वायु प्रदूषण (पीएम 2.5) का स्तर 369 दर्ज किया गया। इस तरह इस सीजन में सब से अधिक प्रदूषित दिन है। उधर, शक्रवार को लोगों ने आंखों में जलन की भी शिकायत की है, शनिवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं। 

दिवाली के बाद स्माग छाने के आसार

सफ़र (वायु गुणवत्ता की प्रणाली और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 262 के साथ 'खराब' श्रेणी में है। आने वाले दिनों में यह बहुत खराब श्रेणी में जा सकत है। इसके साथ ही दिवाली के अगले दिन दिल्ली-एनसीआर में स्माग छाने के आसार हैं। 

इससे पहले दिवाली के चलते सड़कों पर बढ़ रही वाहनों की संख्या से शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर की हवा में प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया। वाहनों के धुएं से दिल्ली के चार इलाकों की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार चला गया।

शुक्रवार शाम से हुई हालत खराब

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 262 रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। बृहस्पतिवार को यह 232 था। 24 घंटे के भीतर ही इसमें 30 अंकों की बढ़ोतरी हो गई।

एनसीआर के कई शहरों में 300 पहुंचा AQI

वहीं, दिल्ली के चार इलाके ऐसे हैं जहां एयर इंडेक्स 300 को पार करके बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। इसमें वजीरपुर, मुंडका, आनंद विहार और एनएसआईटी द्वारका शामिल हैं। वहीं एनसीआर के शहरों में एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 312, गाजियाबाद का 300, ग्रेटर नोएडा का 246, गुरुग्राम का 242 एवं नोएडा का 258 दर्ज किया गया। सफर का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद कम ही है।

दिल्ली के इन इलाकों की हवा रही शुक्रवार को सबसे खराब

  • वजीरपुर 308
  • मुंडका 316
  • आनंद विहार 381
  • एनएसआइटी द्वारका -315
  • सोनिया विहार 299

अभी सिर्फ 30% कटी है धान की फसल, आगे पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने और धीमी हवा से गंभीर हो सकता है प्रदूषण

Delhi NCR Pollution: पराली जलाने से नहीं बढ़ा दिल्ली-NCR में अचानक वायु प्रदूषण, सामने आई एक और बड़ी वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।