यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बांसुरी स्वराज को टिकट देना, परिवारवाद का जीता-जागता उदाहरण', आप नेता सौरभ भारद्वाज ने BJP पर कसा तंज
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किए ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। बीजेपी ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें दिल्ली के सात लोकसभा सीटों में से पांच प्रत्याशियों का एलान किया है। इस पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'बीजेपी ने दिल्ली में पार्टी के चार बड़े नामों को टिकट नहीं दिया है। चाहे वह रमेश बिधूड़ी हों, प्रवेश वर्मा हों, मीनाक्षी लेखी हों या गौतम गंभीर हों। इससे साबित होता है कि बीजेपी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि बीजेपी सांसद जमीन पर काम नहीं किया है और लोगों को पता नहीं है। जब भी लोगों को केंद्र सरकार की जरूरत पड़ी, उनके सांसद वहां नहीं थे।'
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर सौरभ भारद्वाज ने कहा- भाजपा परिवारवाद के ऊपर बड़ी-बड़ी बातें कहती है लेकिन आज सुषमा स्वराज जी की बेटी को अगर टिकट दिया जा रहा है तो यह परिवारवाद का जीता-जागता उदाहरण है। सुषणा स्वराज जी आज यहां नहीं हैं, उनके लिए हमारे मन में सम्मान है, लेकिन यही सम्मान जब दूसरी राजनीतिक पार्टी के जो लोग नहीं हैं उनके बच्चों को दिया जाता है तो वह भाजपा में नहीं दिखता है।"
#WATCH | Delhi: AAP leader Saurabh Bharadwaj says, "BJP has not given tickets to the four big names of the party in Delhi- be it Ramesh Bidhuri, Parvesh Verma, Meenakashi Lekhi or Gautam Gambhir. This proves that BJP has accepted the fact that BJP MPs have not worked on the… pic.twitter.com/GNkIjat8By
— ANI (@ANI) March 3, 2024
