विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro में अश्लील हरकत के बाद मारपीट का VIDEO वायरल, दो लोगों में हुई जमकर हाथापाई

By Shyamji TiwariEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Wed, 28 Jun 2023 05:56 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो कुछ महीनों से वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में है। मेट्रो में कभी अश्लील हरकत तो कभी डांस ...और पढ़ें

Delhi Metro में अश्लील हरकत के बाद मारपीट का VIDEO वायरल
Delhi Metro में अश्लील हरकत के बाद मारपीट का VIDEO वायरल

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अपनी किफायती और बेहतरीन सुविधाओं के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो कुछ महीनों से वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में है। समय-समय पर दिल्ली मेट्रो से जुड़े नए-नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मेट्रो में कभी अश्लील हरकत तो कभी डांस के वीडियो वायरल हुए।

मेट्रो में जमकर मारपीट

एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दो लोग मेट्रो के अंदर जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली मेट्रो के वॉयलेट लाइन का बताया जा रहा है।

चोरी को लेकर हुई मारपीट

दावा किया जा रहा है कि राजा नाहर सिंह और कश्मीरी गेट तक वॉयलेट लाइन पर दिल्ली मेट्रो में अचानक दो युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों में जमकर हाथापाई हुई। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक शख्स दूसरे के बैग से कुछ चोरी कर रहा था। हालांकि, मेट्रो में कुछ लोग दोनों के बीच झगड़े शांत कराते भी दिखे।

DMRC ने दिया जवाब

दिल्ली मेट्रो के अंदर दो लोगों में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद DMRC ने जवाब दिया। ट्विटर पर एक यूजर को रिप्लाई करते हुए DMRC ने कहा कि असुविधा के लिए खेद है। डीएमआरसी की ओर से कहा गया कि कृपया आगे की पूछताछ के लिए यात्रा का सही समय और तारीख बताएं। ऐसी किसी भी शिकायत के लिए तुरंत DMRC हेल्पलाइन नंबर155370/155655 पर संपर्क करें।

कपल पर भड़कीं दो महिलाएं

बता दें कि हाल में दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक कपल की हरकत पर दो महिलाएं भड़क गई थीं। दोनों महिलाओं ने मेट्रो के अंदर कपल को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मेट्रो में युवक-युवती की हरकत देखकर उन्हें महिलाएं कहती हैं कि यह गलत नहीं है तो क्या है, बड़े बदतमीज हो... शर्म भी होनी चाहिए।

इस पर युवक ने जवाब दिया क्यों शर्म करेंगे, कर क्या रहे हे हैं हम? युवक ने कहा कि आंटी आपने काम से काम रखो, बहुत जियोगे। इस पर महिला और नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि घरवालों को कुछ और बताकर निकलते हो, दूसरे यात्रियों का भी ख्याल करो। उन्होंने दोनों युवक युवती को सभ्यता की पाठ पढ़ाई।