विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro: दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण का असर मेट्रो के परिचालन पर, DMRC ने दिया अपडेट

Published: Fri, 18 Oct 2024 05:41 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो प्रदूषण और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए अपने फेरों की संख्या बढ़ाने जा रही है। ग्रेप दो ...और पढ़ें

दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण का असर मेट्रो के परिचालन पर।
दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण का असर मेट्रो के परिचालन पर।

HighLights

  1. ग्रेप के दूसरे चरण के प्रतिबंध लागू होने पर बढ़ेंगे 40 फेरे
  2. ग्रेप तीन के प्रतिबंध लागू होने पर बढ़ेंगे 20 फेरे अतिरिक्त

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण ज्यादा बढ़ने पर मेट्रो के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि लोग आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन के रूप में मेट्रो का अधिक इस्तेमाल कर सकें। साथ ही दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने त्योहारी सीजन में सड़कों पर जाम से बचने और प्रदूषण की रोकथाम के लिए लोगों से निजी वाहन छोड़कर आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है।

डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो प्रतिदिन करीब 4200 फेरे लगाती है। ग्रेप दो के प्रतिबंध लागू होने पर मेट्रो प्रतिदिन 40 फेरे अतिरिक्त लगाएगी। एयर इंडेक्स 300 से अधिक बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने पर ग्रेप दो के प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। ऐसे में मेट्रो सभी कार्यदिवस के दिन 40 फेरे अतिरिक्त लगाएगी। इसके अलावा ग्रेप तीन के प्रतिबंध लागू होने पर 20 फेरे अतिरिक्त बढ़ाए जाएंगे। तब सामान्य दिनों के मुकाबले प्रत्येक कार्यदिवस के दिन 60 फेरे अतिरिक्त बढ़ जाएगी।

त्योहारों के समय सड़कों पर बढ़ता है दबाव

डीएमआरसी का कहना है कि त्योहार के समय सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इस वजह से ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की भी समस्या होती है। इससे बचने के लिए लोग मेट्रो में अधिक सफर कर सकते हैं। मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है, इसलिए मेट्रो के फेरे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

हाफ मैराथन के चलते परिचालन होगी जल्दी

दिल्ली हाफ मैराथन के कारण रविवार को दिल्ली मेट्रो का परिचालन तड़के 3 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और ग्रे लाइन को छोड़कर अन्य सभी कॉरिडोर पर मेट्रो इसी समय पर उपलब्ध रहेगी। मैराथन में भाग लेनेवालों के लिए विशेष क्यूआर कोड वाले कलाई बैंड होंगे और वे नि:शुल्क मेट्रो में सफर कर सकेंगे। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी हाफ मैराथन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक हाफ मैराथन के मद्देनजर रविवार को सुबह 11 बजे तक दक्षिण और मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा। एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली हाफ मैराथन में 35,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है, जिसे सुबह 4.45 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में धावकों के पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Delhi Metro Timing: रविवार को तड़के सवा तीन बजे से शुरू होगा मेट्रो का परिचालन, DMRC ने दिया अपडेट