यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें! येलो लाइन पर धीमी पड़ गई DMRC की रफ्तार, अब सफर तय करने में लग रहा ज्यादा टाइम
अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके काम ...और पढ़ें

HighLights
- Delhi Metro News: येलो लाइन मेट्रो की गति धीमी, यात्री परेशान
- एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर किया जा रहा सुरंग का निर्माण
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। येलो लाइन मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों को एक माह तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो के चौथे चरण के अंतर्गत एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर सुरंग का निर्माण किया जा रहा है।
अभी क्या है स्पीड लिमिट?
इससे येलो लाइन पर छतरपुर और सुल्तानपुर के बीच 20 किमी प्रति घंटे की अस्थायी गति प्रतिबंध लगाया गया है। धीमी गति से मेट्रो चलने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है।
.jpg)
अभी 30 अप्रैल तक गति पर अस्थायी प्रतिबंध
डीएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि सुरंग के निर्माण के कारण लगभग एक माह तक मेट्रो ट्रेन की आवाजाही प्रभावित रहेगी। अभी 30 अप्रैल तक अस्थायी गति प्रतिबंध लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
Also Read-
दिल्ली मेट्रो के तीन कॉरिडोर का चल रहा निर्माण, दो नए Corridor को आज मिली मंजूरी; यहां जानिए सबकुछ
डीएमआरसी द्वारा दोपहर 12.37 बजे एक्स पर पोस्ट कर अस्थायी गति प्रतिबंध की जानकारी दी गई। कब तक यह समस्या रहेगी इस बारे में पोस्ट में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे यात्रियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि डीएमआरसी को सही सूचना देनी चाहिए।
A temporary speed restriction of 20 KMPH has been imposed between Chhatarpur & Sultanpur on Yellow Line due to construction of a tunnel for the Aerocity-Tughlakabad corridor of Ph 4. This may cause a slight delay in services.
Follow our social media channels for updates.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) April 2, 2024