विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election: चुनावी रण में खिलेगा कमल या चलेगी झाड़ू? आज आएंगे दिल्ली नगर निगम के नतीजे

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Wed, 07 Dec 2022 12:02 AM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 05:04 AM (IST)

Delhi MCD Election 2022 में AAP BJP और Congress ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है। चुनाव के इस रण ...और पढ़ें

दिल्ली नगर-निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है।
दिल्ली नगर-निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क दिल्ली नगर-निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है। इस चुनावी रण में किस पार्टी ने किसको पछाड़ा है इसका खुलासा आज सबके सामने होगा। दिल्ली MCD Election 4 दिसंबर को हुए थे, जिसमें 50 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई थी। दिल्ली से लेकर पूरे देश की निगाहें इस चुनाव के नतीजों पर रहेगी। Delhi MCD 2022 के चुनाव के नतीजे देखें

चुनाव में गूंजा स्वच्छता और अतिक्रमण का मुद्दा

बता दें कि इस चुनाव के लिए भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दिल्ली भाजपा की ओर से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का मुद्दा जोरों से उठाया गया था। वहीं, मनीष सिसोदिया पर ED और CBI के छापे को लेकर भी भाजपा ने हमला बोला था। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली में स्वच्छता और अतिक्रमण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। जनता ने किसके मुद्दे को कितनी तरजीह दी इसका खुलासा कुछ ही घंटों में सबके सामने होगा। 

एग्जिट पोल में आप को बढ़त 

चुनाव के खत्म होने के बाद से ही दिल्ली की जनता में नतीजों को लेकर उत्सुकता देखी गई। जनता के एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर फरमाया। Exit Polls में AAP को बढ़त जरूर मिली थी। आजतक-एक्सिस माई इंडिया ने आप को 149 या उससे अधिक सीटें जीतने का दावा किया हैं। वहीं, इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 69 सीटें दी जाने की बात कही गई।

इसके अलावा टाइम्स नाउ-ईटीजी ने एग्जिट पोल आयोजित किया था जिसमें आप को 146-156 सीटें मिलने का दावा किया गया है। वहीं, बीजेपी को 84-94 और कांग्रेस को 6-10 सीटें मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-  Delhi MCD 2022 के चुनाव के नतीजे देखें

Delhi MCD Election: कांग्रेस की मजबूती पर टिकी भाजपा की आस, त्रिकोणीय चुनावी लड़ाई में पार्टी को मिलता है लाभ