विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election: आप ने भाजपा पर लगाया नोट फॉर वोट का आरोप, पुलिस ने छापा मारा तो फर्जी निकली शिकायत

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Sun, 04 Dec 2022 07:53 PM (IST)

निकाय चुनावों के बीच रविवार को अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने आप नेता की शिकायत पर मदनगीर स्थित बुद्धा पार्क ...और पढ़ें

पुलिस ने आप नेता की शिकायत पर मदनगीर स्थित बुद्धा पार्क में छापा मारा।
पुलिस ने आप नेता की शिकायत पर मदनगीर स्थित बुद्धा पार्क में छापा मारा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। निकाय चुनावों के बीच रविवार को अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने आप नेता की शिकायत पर मदनगीर स्थित बुद्धा पार्क में छापा मारा। आप नेता ने भाजपा द्वारा पार्क में लोगों को पैसे बांटे जाने के मामले में शिकायत की थी। हालांकि पुलिस को मौके पर एक श्रमिक ही मिला जिसने वहां ऐसी कोई भी गतिविधि होने से मना कर दिया।

मौके पर मौजूद नहीं था कोई भी BJP कार्यकर्ता

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि रविवार दोपहर 01.21 बजे पुलिस को पुष्प विहार वार्ड से आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद पद प्रत्याशी अरुण नावरिया की शिकायत मिली। उनका आरोप था कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता पार्क में मतदाताओं को पैसै बांट रहे हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मदनगीर स्थित बुद्धा पार्क में छापा मारा। मौके पर पहुंची थाना पुलिस को भाजपा को कोई कार्यकर्ता मौके पर नहीं मिला। बल्कि मदनगीर के रहने वाले प्रदीप वहां मौजूद थे।

छानबीन के दौरान पता चला कि प्रदीप गुुरुग्राम में एक फर्नीचर की दुकान में काम करता है। उसका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह काफी देर से मौके पर ही मौजूद है लेकिन उसे ऐसी कोई गतिविधि वहां नहीं दिखाई दी और न ही वहां किसी पार्टी के कोई कार्यकर्ता वहां दिखाई दिए।

चुनाव को सफल बनाने में जुटा था प्रशासन

बता दें कि चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन लोकतंत्र के इस त्योहार को सफल बनाने में जी जान से जुटा था। इस तरह की किसी भी शिकायत पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही थी। इस चुनाव के संपन्न होने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से भी कोई बड़ी अव्यवस्था की बात सामने नहीं आई है। 

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election 2022: चुनाव को लेकर नए वोटर्स में उत्साह, युवाओं में गूंजा स्वच्छता और अतिक्रमण का मुद्दा