विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election 2022: चुनाव को लेकर नए वोटर्स में उत्साह, युवाओं में गूंजा स्वच्छता और अतिक्रमण का मुद्दा

By AgencyEdited By: Abhi Malviya
Published: Sun, 04 Dec 2022 05:15 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) में करीब 1.45 करोड़ मतदाता है जिसमें से 95 हजार मतदाता पहली ...और पढ़ें

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) में करीब 1.45 करोड़ मतदाता है
दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) में करीब 1.45 करोड़ मतदाता है

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) में करीब 1.45 करोड़ मतदाता है जिसमें से 95 हजार मतदाता पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करने जा रहे है। पहली बार मतदान करने जा रहे युवा स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर वोट कर रहें है। बता दें कि युवा मतदाताओं के लिए दिल्ली की सभी पार्टियों ने प्रचार के दौरान विशेष ध्यान दिया था। कोई भी पार्टी इस वर्ग को नजरअंदाज नहीं करना चाहती। 

पहला वोट अतिक्रमण के खिलाफ

किरोड़ीमल महाविद्यालय की छात्रा कनिष्का डागर ने रविवार को पहली बार वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस मतदान के दौरान वह उत्साहित होने के साथ-साथ घबराई हुई भी थी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी जिंदगी का पहला वोट स्वच्छता, बेहतर शिक्षा, बेहतर पार्किंग सुविधाओं और अतिक्रमण के खिलाफ था। इसके अलावा अन्य कॉलेज के छात्रों की भी यही प्रतिक्रियाएं थी।

इसके अलावा अन्य युवा वोटरों ने कहा कि जब तक युवा वर्ग संतुष्ट नहीं होंगे, कोई भी राजनीतिक दल उनका समर्थन नहीं कर पाएगा। इसलिए, पार्टियों को हमेशा युवाओं पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि युवा वर्ग ही इस देश का भविष्य है। 

7 दिसंबर को आएंगे नगर निगम चुनाव के नतीजे

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह आठ बजे से ही 250 वार्ड के लिए चुनाव शुरू हो गए थे। इस चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आने है। इस चुनाव के लिए सभी मुख्य पार्टियों ने प्रचार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। नगर निगम चुनाव में साफ-सफाई का मुद्दा भी खूब गूंजा। लगभग हर बड़ी पार्टी ने साफ सफाई पर ध्यान केंद्रित करने की बात मतदाताओं से कही है।

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने में जुटा राज्य चुनाव आयोग, सोशल मीडिया पर चलाए कई Campaign

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election: वोटरों को बूथ तक मोबाइल ले जाने की अनुमति, लेकिन चुनाव आयोग ने रखी ये शर्त