Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi MCD Election 2022: आप से पांच महिला पार्षद होंगी महापौर की दावेदार

    By Nidhi VinodiyaEdited By:
    Updated: Wed, 07 Dec 2022 11:09 AM (IST)

    एमसीडी चुनाव परिणाम बुधवार को आ जाएंगे। आप जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। आप के हिस्से में कितनी सीटें आती हैं दोपहर तक यह भी स्पष्ट हो जाएगा। इसी के साथ आप में महापौर पद के लिए योग्य प्रत्याशी की तलाश भी शुरू हो गई है।

    Hero Image
    आप से पांच महिला पार्षद होंगी महापौर की दावेदार , फोटो जागरण

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव परिणाम बुधवार को आ जाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। आप के हिस्से में कितनी सीटें आती हैं, दोपहर तक यह भी स्पष्ट हो जाएगा। इसी के साथ आप में महापौर पद के लिए योग्य प्रत्याशी की तलाश भी शुरू हो गई है। इस बार महापौर का पद महिला पार्षद के लिए आरक्षित है, इसलिए महिला पार्षद ही महापौर बनेंगी। आप की पांच महिला पार्षद प्रोमिला गुप्ता, निर्मला कुमारी, कैप्टन शामिली, सारिका चौधरी और रेखा त्यागी इस दौड़ में सबसे आगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महापौर पद के लिए सबसे आगे प्रोमिला गुप्ता का नाम

    आप में महापौर पद के लिए सबसे आगे प्रोमिला गुप्ता का नाम है। प्रोमिला तिमारपुर से चुनाव लड़ी हैं। वह पार्टी के खास लोगों में गिनी जाती हैं। वह निगम का पिछला चुनाव भी इसी सीट से लड़ी थीं, लेकिन हार गई थीं। इसके बाद इन्हें आप सरकार ने दिल्ली महिला आयोग का सदस्य बनाया था। दूसरा नाम सारिका चौधरी का है। सारिका भी दिल्ली महिला आयोग की सदस्य थीं, लेकिन इस पद से इस्तीफा देकर नगर निगम की दरियागंज सीट से चुनाव लड़ा है। तीसरा नाम निर्मला कुमारी का है। वह सैनिक एन्क्लेव से चुनाव लड़ी हैं। निर्मला आप की महिला विंग की दिल्ली की संयोजक हैं।

    महापौर पद के मजबूत दावेदारों में कई नाम 

    आप नेता कैप्टन शालिनी सिंह का नाम भी महापौर पद के मजबूत दावेदारों में लिया जा रहा है। इन्होंने द्वारका ए-सीट से चुनाव लड़ा है।यमुनापार के सुभाष मोहल्ला सीट से रेखा त्यागी का नाम भी महापौर पद के लिए सामने आ रहा है। रेखा आप के दिल्ली संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार निगम का चुनाव जीत चुकी हैं। वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम में आप की जुझारू नेताओं में शामिल रही हैं। आप व भाजपा के साथ कांग्रेस भी चुनाव में जीत का दावा कर रही है। पार्टियों के बीच संभावित महापौर को लेकर भी कयास लग रहे हैं। भाजपा में महापौर पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में दक्षिणी दिल्ली निगम की पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत, पार्टी नेता रेखा गुप्ता व पूर्वी दिल्ली की पूर्व महापौर नीमा भगत चर्चा में हैं।

    रेखा त्यागी l

    प्रोमिला गुप्ता l

    निर्मला कुमारीl

    कैप्टन शालिनी l

    सारिका चौधरी l

    पार्टी ने शुरू की महापौर के लिए योग्य प्रत्याशी की तलाश, भाजपा में भी महापौर पद के लिए तीन महिला पार्षदों के नाम चर्चा में। 

    Delhi MCD 2022 के चुनाव के नतीजे देखें

    Delhi MCD Election: चुनावी रण में खिलेगा कमल या चलेगी झाड़ू? आज आएंगे दिल्ली नगर निगम के नतीजे