यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम वार्डों का आरक्षण आदेश जारी
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए रास्ता अब साफ हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल 250 वार्डों के मद्देनजर आरक्षण का आदेश जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि दिवाली बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 का ऐलान हो सकता है और इसके दिसंबर में कराए जाने के आसार हैं।
42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित
राज्य चुनाव आयोग के आदेश में 250 वार्डों में 42 को अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि 104 -104 वार्ड महिलाओं व सामान्य के लिए आरक्षित हैं।
अनुसूचित जाति के लिए सीटों के आरक्षण का यह है फार्मूला
अनुसूचित जाति के लिए उन सीटों के आरक्षण का फार्मूला बनाया गया है, जिसमें आरक्षित श्रेणी की आबादी सर्वाधिक थी। आरक्षित श्रेणी की 42 सीटों में से 21 आड वार्ड नंबर की सीटें अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि इवन वार्ड नंबर की 21 सीटें अनुसूचित जाति सामान्य के लिए आरक्षित की गई हैं। नगर निगम क्षेत्र की शेष बची 208 सीटों में 104 वह वार्ड जिनका नंबर आठ है, वह महिला के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं, जबकि शेष इवन नंबर वाले वार्ड सामान्य के लिए आरक्षित हैं।
आज ही पूरी करनी है निविदा संबंधित प्रक्रिया
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के तहत शुक्रवार तक निविदा संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी करनी है। निर्वाचन आयोग के सचिव के एक आदेश में कहा गया है कि चूंकि जल्द ही निगम चुनाव होने की संभावना है इसलिए निविदा करने वाली समिति इससे संबंधित सभी आदेशों को 21 अक्टूबर यानि शुक्रवार तक पूरा कर ले।
