Move to Jagran APP

Delhi MCD: महापौर के चुनाव के लिए दिल्ली विधानसभा नियुक्त करेगी 14 सदस्य, जानिए नगर निगम के लिए AAP की रणनीति

Delhi MCD Election 2022 में महापौर बना लेने के दावे के बाद AAP अपने सदस्यों का बेड़ा मजबूत करने की जुगत में जुट गई है। महापौर के चुनाव से पहले 14 सदस्यों की नियुक्ति की गई है जो चुनाव में वोट डाल सकेंगे।

By V K ShuklaEdited By: Abhi MalviyaPublished: Sat, 10 Dec 2022 11:46 AM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2022 11:46 AM (IST)
Delhi MCD: महापौर के चुनाव के लिए दिल्ली विधानसभा नियुक्त करेगी 14 सदस्य, जानिए नगर निगम के लिए AAP की रणनीति
महापौर को भारी मतों से जिताना चाहती है AAP

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD Election 2022) में अपना महापौर बनाने का दावा करने के बाद आम आदमी पार्टी अपने सदस्यों का बेड़ा मजबूत करने में जुट गई है। AAP इस रणनीति के तहत काम कर रही है जिससे महापौर चुनाव में उसे भारी मार्जिन से जीत हो। नगर निगम के लिए दिल्ली विधानसभा ने 14 सदस्य मनाेनीत किए। ये वे सदस्य होंगे जाे महापाैर के चुनाव में वोट डाल सकेंगे।

loksabha election banner

सदस्यों का बेड़ा मजबूत करने में जुटी AAP

आम आदमी पार्टी ने इस नगर निगम चुनाव में 250 सीटाें में से 134 सीटें जीती हैं। निगम चुनाव में सात लाेकसभा सांसद और तीन राज्यसभा सदस्य भी वोट डालते हैं। इस हिसाब से 131 सदस्स्य मिलने पर ही आप को सदन में महापौर पद के लिए बहुमत मिल जाएगा। जबकि AAP के 134 प्रत्याशी पार्षद बने हैं। तीन राज्यसभा सदस्य भी AAP के पास हैं। इस तरह AAP के पास मतदान में भाग लेने के लिए 131 की जगह 137 सदस्य हैं। मगर फिर भी AAP शांत होकर नहीं बैठ रही है। AAP सदस्यों का बेड़ा और मजबूत करने में जुटी है।

महापौर को भारी मतों से जिताना चाहती है AAP

AAP चाहती है कि उसका महापाैर पद का प्रत्याशी भारी मतों से जीते। इसीके चलते अब दिल्ली विधानसभा नगर निगम के लिए 14 विधायकों को सदस्य मनाेनीत करने जा रही है। ये पार्टी के तेज तर्रार विधायक होंगे जो नगर निगम की बैठकों में भी शामिल हाेकर सत्तापक्ष काे मजबूती देंगे और विपक्ष काे हावी नहीं हाेने देंगे। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल कहते हैं कि पहले भी दिल्ली विधानसभा से नगर निगम के लिए सदस्य मनोनीत किए जाते रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पिछली विधानसभा में भी सदस्य बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम की अधिसूचना की प्रक्रिया पूरी होते ही दिल्ली विधानसभा इन सदस्यों को मनाेनीत कर देगी जो महापौर के चुनाव में वाेट डाल सकेंगे। इस 14 सदस्यों के बाद महापौर पद के लिए वोट डालने वाले आप सदस्यों की संख्या 151 हो जाएगी। आप के रणनीतिकार मान रहे हैं कि इसके बाद महापाैर पद के चुनाव में उनकी पार्टी बहुत मजबूत स्थिति में होगी। 

यह भी पढ़ें- Delhi Politics: 24 घंटों में ही AAP ज्वाइन करके वापस कांग्रेस में लौटे अली मेहदी, बोले- मुझसे हुई बड़ी गलती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.