विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Mayor Election: कौन होगा दिल्ली का अगला मेयर? चुनाव की तारीख घोषित; 18 अप्रैल तक होंगे नामांकन

Published: Wed, 10 Apr 2024 12:26 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2024 12:49 PM (IST)

दिल्ली महापौर के चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई। 26 अप्रैल को महापौर का चुनाव होगा। इससे ...और पढ़ें

26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर का चुनाव
26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर का चुनाव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली महापौर के चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई। 26 अप्रैल को महापौर का चुनाव होगा। इससे पहले 18 अप्रैल तक नामांकन किए जा सकेंगे। निगम सेक्रेटरी ने बताया कि दिल्ली नगर निगम की 26 अप्रैल सुबह 11 बजे बैठक होगी।

निगम की इसी बैठक में महापौर और उपमहापौर का चुनाव होगा। बता दें कि निगम एक्ट के अनुसार अप्रैल माह की होने वाली निगम सदन की पहली बैठक में ही मेयर और उप मेयर का चुनाव होना होता है। इस वर्ष मेयर पद अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में अनुसूचित जाति से जीते पार्षद को ही यह पद मिलेगा। जबकि उप मेयर पद पर कोई भी पार्षद नामांकन कर सकता है।

यह भी पढ़ें- 

CM केजरीवाल से आज नहीं मिल सकेंगे संजय सिंह और भगवंत मान, जेल प्रशासन से नहीं मिली अनुमति

दोहरी मुसीबत में CM अरविंद केजरीवाल! शराब घोटाले में AAP को लेकर दिल्ली HC ने की बड़ी टिप्पणी