विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Jahangirpuri Violence: जमानत मिलने के बाद लोगों को फिर भड़काने लगा था अंसार, तीन दोस्तों के साथ गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 06 Nov 2022 10:25 PM (IST)

जहांगीरपुरी दंगा के मुख्य आरोपित अंसार व उसके तीन साथियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। वह शनिवार को ...और पढ़ें

फिल्म 'पुष्पा' के हीरो की तरह स्टाइल मारने वाला अंसार जमानत मिलने के अगले ही दिन गिरफ्तार
फिल्म 'पुष्पा' के हीरो की तरह स्टाइल मारने वाला अंसार जमानत मिलने के अगले ही दिन गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जहांगीरपुरी दंगा के मुख्य आरोपित अंसार व उसके तीन साथियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। वह शनिवार को ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। उस पर आरोप है कि जेल से छूटने के बाद से स्थानीय लोगों को भड़का रहा था।

जानकारी के बताया जाता है कि शनिवार को अंसार के गिरोह के सदस्यों ने उसका फूल मालाओं से स्वागत किया और फिर जुलूस निकालने की कोशिश की थी। इसके बाद वह रविवार को इलाके में घूम घूमकर दुष्प्रचार कर रहा था। वह स्थानीय लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा था।

साथियों के साथ किया गिरफ्तार

तभी सूचना मिलने पर जहांगीरपुरी पुलिस ने उसे व उसके साथियों अरबाज, शेख जैनल व जाकिर हुसैन को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इनमें जाकिर हुसैन भी जहांगीरपुरी दंगा में आरोपित है और हाल में ही जेल से बाहर आया था। चूंकि जहांगीरपुरी दंगा मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। ऐसे में आरोपितों की गिरफ्तारी की सूचना स्थानीय पुलिस ने क्राइम ब्रांच को दे दी है।

इस मामले में हैं करीब 50 आरोपित

इस मामले में करीब 50 आरोपित हैं। ऐसे मामले को कोर्ट में निष्कर्ष तक पहुंचने में लंबा समय लग सकता है। जबकि सरकारी वकील ने अर्जी का विरोध करते हुए उस पर लगाए गए गंभीर आरोपों को देखते हुए जमानत नहीं दिए जाने की दलील दीं। दोनों पक्षों को सुनने के रोहिणी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत ने कि आरोपित पांच माह से जेल में है। आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। मामले के ट्रायल में समय लगेगा। ऐसे में आरोपित को न्यायिक हिरासत में रखने का कोई औचित्य नहीं बनता है। इसलिए उसे 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी।

ये भी पढ़ें- Air Pollution: दिल्ली में फिर खुलेंगे प्राइमरी स्कूल! पर्यावरण मंत्री ने सोमवार को बुलाई हाई लेवल मीटिग

'मैं झुकेगा नहीं' वाला दिया था पोज

जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान हुई हिंसा के बाद गिरफ्तारी होने पर अंसार को कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान जब पुलिस उसे कोर्ट ले जा रही थी, तो उसने एक फिल्म का 'मैं झुकेगा नहीं' वाला स्टेप किया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोर्ट जाते समय पुलिसकर्मी ने उसका एक हाथ पकड़ रखा था।

कबाड़ी का करता है काम

चौथी कक्षा तक पढ़ा अंसार कबाड़ी का काम करता है। उसके खिलाफ दो मामले पूर्व में दर्ज हैं। उसे पहली बार 2009 में चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2018 में उसके खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और काम में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।